फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvsENG: दूसरे टेस्ट में दर्शकों को मिलेगी एंट्री, लेकिन इन खास बातों का रखना होगा ध्यान

Thu, 11 Feb 2021 03:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
India vs england - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 13 फरवरी से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे टेस्ट में दर्शकों को एंट्री मिलेगी, इसके लिए उन्हें इन खास बातों का ध्यान रखना होगा। 

  • दर्शकों को चेहरे पर मास्क का इस्तेमाल करने के साथ सामाजिक दूरी को भी बनाकर रखना होगा।
  • कोरोना के किसी भी लक्षण वाले दर्शक को स्टेडियम आने की अनुमति नहीं होगी। 
  • 50 फीसदी दर्शकों को ही मैच देखने की अनुमति।
  • दर्शकों को ऐसे मास्क का इस्तेमाल करना होगा, जिससे मुंह और नाक ढका रहे। 
  • कोरोना के किसी भी लक्षण जैसे-बुखार, खांसी, जुकाम आदि वाले दर्शकों की एंट्री नहीं।
  • सभी दर्शकों का तापमान टेस्ट किया जाएगा।
  • दर्शक सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे
  • मेडिकल रूम की रहेगी व्यवस्था
  • वेन्यू पर चार एम्बुलेंस की तैनाती
  • छक्के लगने पर बॉल को सैनिटाइज किया जाएगा। 
  • एक सीट छोड़कर बैठेंगे दर्शक

विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते सोमवार को तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने दूसरे टेस्ट के लिए स्टेडियम आने वाले लगभग 15 हजार फैंस के लिए प्रोटोकॉल की घोषणा की थी। टीएनसीए ने कहा, 'कोरोना और सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले सभी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें