फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvsENG: चेपॉक में टिकटों के लिए उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

Thu, 11 Feb 2021 08:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
चेपॉक में टिकटों के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 13 फरवरी से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के टिकट हासिल करने के लिए स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी और इस बीच सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई।

विज्ञापन


हालांकि, सभी टिकटों की बिक्री ऑनलाइन की गई लेकिन फैंस को टिकट लेने के लिए स्टेडियम आना पड़ा। गौरतलब है कि तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए स्टेडियम की क्षमता के 50 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति दी है। 

अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'टीएनसीए ने घोषणा की थी कि दूसरे टेस्ट मैच के लिए ऑनलाइन बुक किए गए टिकटों को 11 फरवरी से लिया जा सकता है। हालांकि लगता है कि वे इसे गलत समझ बैठे और स्टेडियम में आ गए, जिसके कारण भीड़ हो गई और भ्रम की स्थिति बन गई।'
विज्ञापन


अधिकारी ने इसके साथ ही कहा कि शुक्रवार से टिकटों को सुचारू रूप से जारी किया जाएगा। दरअसल, गुरुवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर यह चर्चा चलती रही कि स्टेडियम के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, लेकिन टीएनसीए के एक अधिकारी ने कहा कि शुरू में भ्रम की स्थिति बन गयी थी लेकिन जल्द ही चीजों को सुलझा दिया गया।

सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने के अलावा यह भी रिपोर्ट आई कि लंबे समय तक कतार में रहने के कारण एक व्यक्ति बेहोश हो गया था। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से लगभग एक साल बाद देश में किसी खेल प्रतियोगिता में दर्शकों की वापसी होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें