फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG T20 Live Streaming: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत, जानें फोन और टीवी पर कैसे देखें लाइव मैच

Fri, 08 Jul 2022 04:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

पहला टी20 मैच 50 रन के बड़े अंतर से जीतने के बाद टीम इंडिया दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। भारत अब तक इंग्लैंड से तीन या उससे ज्यादा मैच की कोई टी20 सीरीज नहीं हारा है और टीम इंडिया यह रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी। 
 
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद भारतीय टीम सीरीज जीतने के इरादे से दूसरे मैच में उतरेगी। भारत ने पहला मैच 50 रन के बड़े अंतर से जीता था और दूसरे मैच में कई सीनियर खिलाड़ियों के आने से टीम और मजबूत होगी। जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के आने से मैच का रोमांच और बढ़ जाएगा। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक तीन या उससे ज्यादा मैचों की कोई टी20 सीरीज नहीं हारा है। इस मैच में भी टीम इंडिया यह रिकॉर्ड कायम रखना चाहेगी। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
विज्ञापन
Trending Videos

कब होगा भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला नौ जुलाई यानी शनिवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और इंग्लैंड का मुकाबला?

भारत और इंग्लैंड के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे होगा और पहली गेंद सात बजे फेंकी जाएगी।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?

भारत-इंग्लैंड सीरीज के प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी सोनी स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप सोनी स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

भारत-इंग्लैंड सीरीज के सभी मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

मुफ्त में कैसे देख सकते हैं मैच?

भारत और इंग्लैंड का मैच मोबाइल फोन और टीवी में बिना किसी अतिरिक्त लागत के देखा जा सकता है। अगर आपके पास रिलाइंस जियो की सिम है तो आप अपने मोबाइल फोन में जियो टीवी के जरिए यह मैच मुफ्त में देख सकते हैं। वहीं, डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी यह मैच मुफ्त में देखा जा सकता है। 

भारत की संभावित टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।
विज्ञापन

इंग्लैंड की संभावित टीम

जोस बटलर (कप्तान), जेसन रॉय, डेविड मालन, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, डेविड विली, रीस टॉपली, टायमल मिल्स, मैथ्यू पार्किंसन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें