फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Steve Smith Mansion: स्टीव स्मिथ ने 67 करोड़ रुपये में बेची सिडनी वाली हवेली, दो साल बाद मिली दोगुनी कीमत

Fri, 08 Jul 2022 02:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

स्टीव स्मिथ ने यह हवेली दो साल पहले खरीदी थी और अब उसे 12.38 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (67 करोड़ रुपये) में बेचा है। उन्हें लगभग दोगुनी कीमत मिली है। इस घर में चार बेडरूम और तीन बाथरूम हैं। 
 
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ की हवेली 67 करोड़ में बिकी है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने सिडनी में स्थित अपनी हवेली बेच दी है। उन्होंने यह हवेली 12.38 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (67 करोड़ रुपये) में बेची है। स्मिथ ने यह हवेली दो साल पहले खरीदी थी और अब उन्हें इसकी दोगुनी कीमत मिली है। इस हवेली में कुल चार बेडरूम और तीन बाथरूम हैं। इसे खरीदने के लिए चार पार्टियों ने बोली लगाई थी और शुरुआती बोली 11.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर थी। अंत में यह हवेली 8.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कीमत पर बिकी। 
विज्ञापन


स्टीव स्मिथ और उनकी पत्नी डैनी विल्स ने 2020 में यह हवेली 6.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदी थी। इस घर में कई अलीशान सुविधाएं मौजूद हैं। 

सिनेमा से लेकर पूल तक कई शानदार सुविधाएं
766 स्क्वायर मीटर में बनी यह हवेली कई शानदार सुविधाओं से लैस है। इसमें एक सिनेमाहॉल, हीटेड पूल आग लगाने की जगह और आखों को सुकून देने वाले कई शानदार नजारे भी हैं। इस घर की मरम्मत में स्मिथ और उनकी पत्नी ने लगभग 560 हजार अमेरिक डॉलर खर्च कर इस हवेली की मरम्मत कराई थी। इसी वजह से इस हवेली की बोली 11.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर से शुरू हुई। 
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे स्मिथ
स्टीव स्मिथ श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। दो मैचों की सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 10 विकेट से जीता था। पहली पारी में स्मिथ रन आउट हो गए थे और बहुत बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। दूसरी पारी में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। अब दूसरे टेस्ट में अच्छी पारी खेलना चाहेंगे। फिलहाल इस मैच की पहली पारी में वो अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। 

स्टीव स्मिथ मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया के सबसे अहम बल्लेबाजों में शामिल हैं। चौथे नंबर पर खेलने वाले स्मिथ पर अधिकतर मौकों पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी होती है और पिछले कुछ सालों में उन्होंने यह काम बखूबी किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें