दूसरे मैच में फ्लाप रही भारत की बल्लेबाजी
247 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती दो ओवर में कोई रन नहीं बना। तीसरे ओवर में कप्तान रोहित खाता खोले बिना आउट हो गए। शुरुआती चार ओवर में भारतीय खिलाड़ी बल्ले से कोई रन नहीं बना पाए। 27 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा और 31 के स्कोर पर चार विकेट गिर चुके थे। रोहित और पंत को अपना खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं, शिखर ने नौ और विराट ने 16 रन बनाए।
सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी कर उम्मदें जगाई, लेकिन सूर्यकुमार 27 रन बनाकर आउट हो गए। उनके जाने के बाद भारत की जीत मुश्किल लग रही थी। हालांकि, हार्दिक और जडेजा ने 28 रन की साझेदारी कर उम्मदें बनाए रखीं। 29 रन बनाने के बाद हार्दिक मोईन अली का शिकर बने और यहीं से भारत की हार तय हो गई थी। जडेजा भी 29 और शमी 23 रन बनाकर आउट हुए। अंत में भारतीय टीम 146 रन पर सिमट गई और 100 रन से मुकाबला हार गई।