फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvIND: पहले दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया का स्कोर 307/6, विराट-रहाणे ने खेली शानदार पारी

Sun, 19 Aug 2018 06:40 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट-रहाणे
विज्ञापन

इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हुआ। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रीज स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने स्टंप्स तक 87 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 307 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान विराट (97) कोहली और अजिंक्य रहाणे (81) ने बेहतरीन पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 75 रन देकर 3 विकेट झटके।

विज्ञापन


बता दें कि मेजबान टीम इंग्लैंड पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले ही 2-0 से आगे हैं। यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो' का है। यदि मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया को आगे बढ़ना है तो हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को शिखर धवन और केएल राहुल की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन 19वें ओवर की चौथी गेंद पर तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने धवन को जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। वह 65 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हो गए। पहले विकेट के लिए उन्होंने राहुल के साथ 60 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन


शिखर धवन के आउट होने के कुछ ही देर बाद सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (23) को भी क्रिस वोक्स ने 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर LBW आउट कर पवेलियन भेजा। बता दें कि ड्रिंक तक टीम इंडिया का स्कोर 15 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 43 रन था, लेकिन ड्रिंक के कुछ ही देर बाद टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाज चलते बने।

26वें ओवर की चौथी गेंद पर क्रिस वोक्स ने चेतेश्वर पुजारा (14) को अपना तीसरा शिकार बनाया। उन्होंने पुजारा को आदिल राशिद को हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। तीसरे विकेट के लिए उन्होंने कप्तान विराट के साथ केवल 17 रन की साझेदारी की। इसके बाद लंच टाइम हो गया। लंच से पहले टीम इंडिया 82 रन के स्कोर पर अपना तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा चुकी थी। अब टीम का पूरा दारोमदार कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे पर होगा।

Trending Videos

विराट-रहाणे की जोड़ी ने टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंचाया

विराट-रहाणे
यहां से कप्तान विराट और रहाणे की जोड़ी ने टीम इंडिया को विशाल स्कोर की ओर ले गया। मगर 67वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने अजिंक्य रहाणे को एलिस्टर कुक के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। रहाणे ने 131 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 81 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 81 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही रहाणे टेस्ट मैचों में पिछले 13 पारियों के बाद 50 से ज्यादा का स्कोर कर पाए। चौथे विकेट के लिए उन्होंने विराट कोहली के साथ 159 रन की साझेदारी की।

आदिल राशिद ने 76वें ओवर की आखिरी गेंद पर इंग्लैंड को सबसे बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को शतक बनाने से रोक दिया। राशिद ने उन्हें बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। कोहली ने 152 गेंदों का सामना कर  11 चौकों की मदद से 97 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 74 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। हार्दिक पांड्या के साथ उन्होंने पांचवे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। 

इसके बाद 87वें ओवर की आखिरी गेंद पर जेम्स एंडरसन ने हार्दिक (18) पांड्या को जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन लौटाया। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से ब्रॉड, राशिद और एंडरसन ने 1-1 विकेट लिए।
विज्ञापन

तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने किए तीन बदलाव

टीम इंडिया
इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने शनिवार को पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मेजबान टीम ने तीसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में एक बदलाव किया है। बेन स्टोक्स को सैम करन की जगह शामिल किया गया है।

वहीं, टीम इंडिया ने तीसरे टेस्ट के लिए तीन बदलाव किए हैं। कुलदीप यादव, मुरली विजय और दिनेश कार्तिक की जगह जसप्रीत बुमराह, शिखर धवन और ऋषभ पंत को शामिल किया गया है।मेजबान टीम मौजूदा सीरीज में 2-0 की बढ़त पर है।

यह टेस्ट टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो की स्थिति' का है। विराट सेना को अगर सीरीज में बने रहना है तो उसे हर हाल में यह टेस्ट जीतना होगा।टीम इंडिया ने खराब फॉर्म से जूझ रहे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की जगह युवा ऋषभ पंत को डेब्यू करने का मौका दिया है। 

टीमें इस प्रकार हैंः-

टीम इंडिया : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह। 
इंग्लैंड : जो रूट (कप्तान), एलिस्टर कुक, कीटन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, ओलिवर पोप, आदिल राशिद, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें