फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: पहले टी-20 में भारत की शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने आठ विकेट से जीता मुकाबला

Fri, 12 Mar 2021 10:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

खास बातें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम भारतीय टीम पर पूरी तरह से हावी रही। इंग्लैंड की तरफ से सबसे पहले गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत को 124 रनों पर रोक दिया। इसके बाद मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने भी दमदार बल्लेबाजी की और 26 गेंद शेष रहते हुए मैच अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड की टीम ने जीत के साथ ही सीरीज में भी 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:16 PM, 12-Mar-2021

इंग्लैंड की आसान जीत, सीरीज में 1-0 की बढ़त

इंग्लैंड की टीम ने पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही मेहमान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले मैच में कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। मोर्गन का यह फैसला सही साबित हुआ और भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल रही। श्रेयस अय्यर (67) को छोड़कर कोई भी अन्य बल्लेबाज नहीं चला और लगातार पवेलियन लौटता गया। 

उधर लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने शानदार शुरुआत की। जोस बटलर (28) और जेसन रॉय (49) ने पहले विकेट के लिए आठ ओवरों में ही 72 रन जोड़ दिए। इन दोनों के आउट होने के बाद डेविड मलान (24*) और जोनी बेयरस्टो (26*) ने मिलकर इंग्लैंड को मैच जीता दिया। इंग्लैंड की टीम ने 27 गेंदें शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया।
 

10:03 PM, 12-Mar-2021

जोनी बेयरस्टो की तूफानी बल्लेबाजी

जेसन रॉय के आउट के बाद बल्लेबाजी करने उतरे जोनी बेयरस्टो ने इंग्लैंड के रनों की रफ्तार और बढ़ा दी है। चहल के एक ओवर में दो छक्के जड़ने के बाद उन्होंने सुंदर को भी निशाना बनाया। 14 ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 114/2, जोनी बेयरस्टो (22*), डेविड मलान (15*)

09:51 PM, 12-Mar-2021

जेसन रॉय अर्धशतक से चूके

भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने अपनी पहली ही गेंद पर बड़ा विकेट हासिल किया। सुंदर ने जेसन रॉय को 49 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेजा। इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम को दूसरा झटका लगा। इंग्लैंड का स्कोर: 89/2, जेसन रॉय (49), डेविड मलान (12*)

विज्ञापन
09:42 PM, 12-Mar-2021

चहल ने हासिल की खास उपलब्धि

युजवेंद्र चहल ने हासिल की खास उपलब्धि। अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में वे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम अब 46 मैचों में 60* विकेट हो चुके हैं। चहल ने इस मामले में टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (59) को पीछे छोड़ दिया है।
 

09:33 PM, 12-Mar-2021

इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा

युजवेंद्र चहल ने भारत को पहली सफलता दिलाई। आठवें ओवर में लगातार चौका और छक्का खाने के बाद चहल ने शानदार वापसी की। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर जोस बटलर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। बटलर ने आउट होने से पहले 24 गेंदों में 28 रन बनाए। आठ ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 72/1, जेसन रॉय (44), डेविड मलान (0*)

विज्ञापन
09:27 PM, 12-Mar-2021

इंग्लैंड के 50 रन पूरे

जोस बटलर और जेसन रॉय की सलामी जोड़ी ने इंग्लैंड को तेज शुरुआत दिलाई है। दोनों ही खिलाड़ी भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बटोर रहे हैं। सात ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 58/0, जोस बटलर (27*), जेसन रॉय (31*)

09:16 PM, 12-Mar-2021

इंग्लैंड की सधी हुई शुरुआत

भारत के 125 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने सधी हुई शुरुआत की है। इंग्लैंड की तरफ से जेसन रॉय और जो बटलर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। बटलर संभलकर खेल रहे हैं तो वहीं रॉय तेजी से रन बटोर रहे हैं। चार ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 29/0, जेसन रॉय (24*), जोस बटलर (5*)

09:01 PM, 12-Mar-2021

इंग्लैंड की पारी शुरू

भारत के 125 रनों के लक्ष्य में इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर और जेसन रॉय ने पारी की शुरुआत की है। वहीं भारत ने अक्षर पटेल से पहला ओवर करवाया है।

08:42 PM, 12-Mar-2021

इंग्लैंड को 125 रनों को लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने शर्मनाक प्रदर्शन किया। टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में श्रेयस अय्यर (67) को छोड़कर कोई भी अन्य खिलाड़ी मैदान में ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया। श्रेयस की जुझारू पारी के दम पर भारतीय टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम को मैच जीतने के लिए 125 रनों का लक्ष्य।
 
 

08:37 PM, 12-Mar-2021

19 ओवर पूरा

भारत की तरफ श्रेयस अय्यर अकेले मैदान में टिके हुए हैं। 19 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर: 114/6, श्रेयस अय्यर (66*), वाशिंगटन सुंदर (2*)

08:31 PM, 12-Mar-2021

हार्दिक और शार्दुल भी हुए फेल

जोफ्रा आर्चर की शानदार गेंदबाजी। 18वें ओवर की दूसरे और तीसरे गेंद पर उन्होंने हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर को आउट किया। हार्दिक 21 गेंदों में 19 और शार्दुल शून्य पर पवेलियन लौटे। 18 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर: 105/6, श्रेयस अय्यर (58*), वाशिंगटन सुंदर (1*)

08:25 PM, 12-Mar-2021

श्रेयस अय्यर की फिफ्टी

श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया को शुरुआती झटकों से उबारते हुए अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। अय्यर ने बेहतरीन खेलते हुए 36 गेंदों में अपना महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़।
 

08:18 PM, 12-Mar-2021

अय्यर और हार्दिक की जोड़ी क्रीज पर

15 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और अब आखिरी की 30 गेंदें फेंकी जानी है। भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या की जोड़ी क्रीज पर है। दोनों खिलाड़ियों ने तेज गति से रन बनाना शुरू कर दिया है। 15 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर: 83/4, श्रेयस अय्यर (40*), हार्दिक पांड्या (17*)

08:13 PM, 12-Mar-2021

ऋषभ पंत ने जोफ्रा आर्चर के खिलाफ लगाया रिवर्स स्वीप

ऋषभ पंत ने एक बार फिर से तेज गेंदबाज के खिलाफ रिवर्स स्वीप शॉट खेला। टेस्ट मैच में जेम्स एंडरसन को रिवर्स स्वीप करने के बाद आज पंत ने जोफ्रा आर्चर के खिलाफ भी उसी तरह का शॉट खेला। उनके शॉट पर युवराज सिंह और वसीम जाफर ने भी तारीफ किया है। 
 
 

07:54 PM, 12-Mar-2021

स्टोक्स ने किया पंत का शिकार

भारतीय टीम के लिए स्थिति नाजुक बनी हुई है। 10 ओवर के खेल में ही टीम के शीर्ष चार खिलाड़ी पवेलियन लौट गए हैं। 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्टोक्स ने ऋषभ पंत को बेयरस्टो के हाथों कैच करवाया। पंत 23 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। 10 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर: 48/4, श्रेयस अय्यर (22*), हार्दिक पांड्या (0*)

07:41 PM, 12-Mar-2021

पंत और श्रेयस क्रीज पर

ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर दोनों क्रीज पर मौजूद हैं और धीरे-धीरे भारत की पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। आठ ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर: 34/3, श्रेयस अय्यर (10*), ऋषभ पंत (19*)

07:32 PM, 12-Mar-2021

भारत के पांच ओवर में तीन विकेट गिरे

भारतीय टीम की खराब शुरुआत हुई है। इंग्लैंड के गेंदबाजों के आगे उसने पांच ओवर में ही अपने शीर्ष के तीन बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। शिखर धवन (4), केएल राहुल (1) और विराट कोहली (0) पर पवेलियन लौटे हैं। छह ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर: 22/3 , श्रेयस अय्यर (1*), ऋषभ पंत (16*)

07:20 PM, 12-Mar-2021

चौथे स्थान पर उतरे हैं ऋषभ पंत

केेएल राहुल और विराट कोहली के जल्दी आउट होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को चौथे नंबर पर भेजा गया है। फॉर्म में चल रहे पंत ने आने के साथ शानदार शुरुआत की है। उन्होंने आर्चर के दूसरे ओवर में लगातार एक छक्का और एक चौका लगाया। चार ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर: 18/2 , शिखर धवन (3*), ऋषभ पंत (14*) 

07:16 PM, 12-Mar-2021

विराट कोहली शून्य पर आउट

भारत के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से लेग स्पिन पर संघर्ष करते दिखे। उन्हें मैच के तीसरे ओवर की तीसरी ही गेंद पर आदिल रशीद ने क्रिस जॉर्डन के हाथों कैच आउट करवाया। विराट कोहली बिना खाता खोले लौटे पवेलियन।

07:14 PM, 12-Mar-2021

युजवेंद्र चहल को 100वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

भारत के 30 वर्षीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। पहला टी-20 में उतरने के साथ ही उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 मैच पूरे हो गए हैं। चहल अपना 46 वां टी-20 मुकाबला खेलने उतरे हैं। इसके अलावा उन्होंने 54 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं। चहल ने अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। 
 

07:09 PM, 12-Mar-2021

भारत का पहला विकेट गिरा

इंग्लैंड की तरफ से दूसरा ओवर लेकर आए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपने पहले ही ओवर में बड़ी सफलता हासिल की। आर्चर ने राहुल को एक रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया है। भारत का स्कोर: 2/1, शिखर धवन (1*), विराट कोहली (0*) 

07:04 PM, 12-Mar-2021

भारत की बल्लेबाजी

केएल राहुल और शिखर धवन ने पहले ओवर में एक-एक रन बटोरे, भारत का स्कोर, एक ओवर की समाप्ति के बाद बिना नुकसान के दो रन।

07:03 PM, 12-Mar-2021

मैच शुरू

भारत की तरफ से दाएं और बाएं हाथ का कॉम्बिनेशन मैदान में उतरा है। केएल राहुल और शिखर धवन की जोड़ी ने पारी की शुरुआत की है। वहीं इंग्लैंड ने स्पिनर आदिल रशीद से गेंदबाजी शुरू की है।

06:44 PM, 12-Mar-2021

इंग्लैंड का प्लेइंग XI

जेसन रॉय, जोस बटलर, डेविड मलान, जोनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, जोफ्रा आर्चर, क्रिस जोर्डन, आदिल रशिद, मार्क वुड
 

06:40 PM, 12-Mar-2021

भारत की प्लेइंग XI

भारतीय टीम तीन स्पिनर के साथ मैच में उतरी है, जबकि स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार करीब डेढ़ साल बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने उतरेंगे। रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। 

टीम इंडिया:
केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल
 
 

06:35 PM, 12-Mar-2021

रोहित को दिया गया आराम

भारत की तरफ से शिखर धवन और केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे। रोहित शर्मा को पहले टी-20 में आराम दिया गया है।

06:33 PM, 12-Mar-2021

भारत की पहले बल्लेबाजी

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने पहले टी-20 मुकाबले में टॉस जीता है। मोर्गन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है, इसका मतलब है भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।
 

06:23 PM, 12-Mar-2021

पिच रिपोर्ट

टेस्ट से बिल्कुल अलग है टी-20 के लिए तैयार की गई पिच, लाल मिट्टी की जगह पर काली मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है। पहली पारी में 160-170 का स्कोर फाइटिंग टोटल हो सकता है। यहां तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनर को अधिक मदद मिल सकती है।

06:19 PM, 12-Mar-2021

जोश से भरी टीम इंडिया

मैच शुरू होने से पहले विराट कोहली और भारत के कुछ अन्य खिलाड़ी खुद को वॉर्म अप करने की कोशिश कर रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार लंबे समय के बाद मैदान में उतरने वाले हैं।
 

05:54 PM, 12-Mar-2021

भारतीय टीम फरवरी 2019 के बाद नहीं हारी है टी-20 सीरीज

टीम इंडिया को किसी द्विपक्षीय सीरीज में आखिरी हार फरवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी। भारत में खेली गई उस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2-0 से जीत हासिल की थी। लेकिन इसके बाद से भारत ने वेस्टइंडीज को दो और बांग्लादेश, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया को 1-1 बार हराया है जबकि दक्षिण अफ्रीका के साथ सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई थी।
 

05:50 PM, 12-Mar-2021

जीत-हार के रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 14 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें दोनों ने ही 7-7 मुकाबले खेले हैं। वैसे बता दें कि भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछली दो द्विपक्षीय टी-20 श्रृंखलाओं को अपने नाम किया है। 2017 में भारत में खेली गई सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से जीता था। इसके बाद 2018 में इंग्लैंड में हुई तीन मैचों की सीरीज में भी टीम इंडिया ने 2-1 से बाजी अपने नाम की थी। ऐसे में अगर विराट एंड कंपनी इस सीरीज को भी जीत लेती है तो इंग्लैंड के खिलाफ यह उसकी हैट्रिक जीत होगी।

05:47 PM, 12-Mar-2021

टी-20 रैंकिंग में टॉप दो में लड़ाई

आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में इंग्लैंड की टीम जहां शीर्ष पर काबिज है वहीं विराट की अगुवाई वाली भारतीय टीम दूसरे स्थान पर काबिज है।

05:44 PM, 12-Mar-2021

राहुल होंगे रोहित के जोड़ीदार

पुराने अनुभव को देखते हुए कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने फैसला कर लिया है कि टी-20 विश्व कप में रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज कौन करेगा। इनके पास लोकेश राहुल और शिखर धवन के रूप में दो विकल्प मौजूद हैं। कौशल को देखते हुए सीमित ओवरों की अंतिम एकादश में राहुल को चुनने की बात विराट कल ही कह चुके हैं। लोकेश राहुल और शिखर धवन दोनों पिछले साल हुए आईपीएल में शीर्ष दो स्कोरर थे। 

05:39 PM, 12-Mar-2021

वर्ल्ड कप की तैयारियों को परखने का मौका

भारत में इसी साल के अंत में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इस लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए यह एक अहम सीरीज होने वाली है। विराट सेना अपने विकल्पों को आजमाना चाहेगी तो वहीं मोर्गन एंड कंपनी भी भारतीय परिस्थितियों को समझने और उसमें ढलने की कोशिश करेगी।

विराट कोहली, भारतीय कप्तान
वर्ल्ड कप से पहले तैयारियों को आजमाने का मौका।

इयोन मोर्गन, इंग्लैंड के कप्तान

वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए आखिरी लेग है।

05:15 PM, 12-Mar-2021

IND vs ENG: पहले टी-20 में भारत की शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने आठ विकेट से जीता मुकाबला

नमस्कार अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच आज से पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हो रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम टेस्ट सीरीज के अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाते हुए जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। जबकि इंग्लैंड की टीम नए कप्तान इयोन मोर्गन की कप्तानी में एक दमदार शुरुआत करना चाहेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें