नए साल का आगाज जीत के साथ करते हुए कप्तान विराट कोहली ने पुणे में दिखा दिया कि उन्हें रन मशीन क्यों कहा जाता है। कोहली ने हार के मुंह में फंसी टीम इंडिया को 3 विकेट से जीत दिलाई। मगर इस मैच के हीरो रहे केदार जाधव जिन्होंने कप्तान का शानदार साथ निभाया और टीम पर दबाव बनने नहीं दिया। भारत 356 रन बनाकर मैच जीता, जो लक्ष्या का का सफल पीछा करते हुए उसका दूसरा सबसे बड़ा टोटल है।
कोहली ने छक्का जड़कर शतक पूरा किया। टीम को जीत भी सिक्स से मिली, अश्विन के बल्ले से निकला। लोकल ब्वॉय केदार जाधव को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
SCORECARD
टॉप ऑर्डर के ताश के पत्तों की तरह बिखरने के बाद जाधव मैदान पर तक आए, जब टीम 63 के स्कोर पर धोनी, युवराज, राहुल और धवन जैसे चोटी के 4 बल्लेबाज गंवा चुकी थी। यहीं से जाधव और कोहली ने इतिहास लिखना शुरु किया और पांचवे विकेट के लिए रिकॉर्ड 200 रन जोड़े और टीम को जीत की दहलीज पर ला खड़ा किया। इसके बाद पांड्या ने कमान संभाली और टीम को जीत दिलाई।