फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज है एशिया कप का पहला मैच, भिड़ेंगे भारत और बांग्लादेश

विज्ञापन
विज्ञापन
खिताब के प्रबल दावेदारों में शुमार भारत एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट के पहले मैच के लिए बुधवार को अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बिना मैदान में उतर सकती है।
विज्ञापन


खिताब के प्रबल दावेदारों में शुमार भारत एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट के पहले मैच के लिए बुधवार को अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बिना मैदान में उतर सकती है। भारतीय टीम ने हाल में अपने घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका को तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 2-1 से पराजित किया था जबकि इससे पहले उसने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। टूर्नामेंट के सभी बांग्लादेश के मीरपुर स्टेडियम में खेले जाएंगे।

ऐसे में इस समय भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और टीम एशिया कप में खिताबी जीत के प्रति आश्वस्त है। भारतीय टीम का लक्ष्य इस समय एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन कर आगामी टी-20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को मूर्त रूप देना है। पहली बार यह टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले, यह 50 ओवरों का खेला जाता रहा है। भारत ने इस वर्ष अब तक कुल छह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं जिनमें उसे पांच में जीत मिली है जबकि एक मुकाबले में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी है। मेजबान बांग्लादेश को उसके घर में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हल्के में नहीं आंका जा सकता है, क्योंकि इससे पहले उसने पिछले वर्ष वनडे में भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और पाकिस्तान को अपने घर में हराया है। हालांकि वनडे और टी-20 में अलग-अलग रणनीति बनानी पड़ती है।
Trending Videos

कप्तान माही की फिटनेस चिंता का विषय

भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस चिंता का विषय है। क्योंकि सोमवार को अभ्यास सत्र के दौरान धोनी के पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था जिसकी वजह से पार्थिव पटेल को धोनी के कवर के रूप में बुलाया गया है। हालांकि धोनी के इस मुकाबले में खेलने पर फैसला मैच से पहले किया जाएगा।

वहीं, ओपनर शिखर धवन और रोहित शर्मा से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में आराम करने के बाद  तीसरे नंबर पर वापसी करेंगे। मध्यक्रम में सुरेश रैना और युवराज सिंह टीम को मजबूती प्रदान करेंगे। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या के अलावा गेंदबाजी में अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, आशीष नेहरा और युवा जसप्रीत बुमराह रहेंगे। बुमराह ने सोमवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया था क्योंकि उन्हें आराम दिया गया था।
विज्ञापन

मुस्ताफिजुर से रहना होगा सतर्क

भारतीय बल्लेबाजों को मेजबान टीम के युवा तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान से सतर्क रहना होगा जिन्होंने पिछले वर्ष वनडे में बांग्लादेश को सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। मुस्ताफिजुर ने अपनी शानदार गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजी क्रम को झकझोर कर रख दिया था।

इनमें से चुनी जाएगी टीम:
भारत : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, रविंद्र जडेजा, हार्दिक  पांड्या, आशीष नेहरा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, अजिंक्य रहाणे, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, पवन नेगी और पार्थिव पटेल।

बांग्लादेश : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), इमरुल कायेस, नुरुल हसन, सौम्य सरकार, नासिर हुसैन, शब्बीर रहमान, महमूदुल्लाह रियाद, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, अल-अमीन हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, अबू हिदर, मोहम्मद मिथुन, अराफात सनी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें