घरेलू टीम की इस हैरानी भरी जीत ने टूर्नामेंट को दिलचस्प बना दिया है क्योंकि इस टूर्नामेंट में
भारत के दबदबा बनाने की उम्मीद थी। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट पर 174 रन बनाए थे। कम अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण के सामने परेरा की आक्रमकता का कोई जवाब नहीं था।
युजवेंद्र चहल अंतिम एकादश के मुख्य गेंदबाज थे, लेकिन वह भी छाप छोड़ने में असफल रहे। कप्तान
रोहित शर्मा को बांग्लादेश के खिलाफ के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। रोहित और शिखर धवन की सलामी जोड़ी बांग्लादेश के खिलाफ किस तरह शुरुआत करती है यह भारतीय टीम के लिए अहम होगा।
पहले मैच में धवन ने 49 गेंदों पर 90 रन की पारी खेली थी, लेकिन रोहित सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। भारतीय टीम ने पावरप्ले में दो विकेट पर महज 40 रन ही जुटाए थे जबकि श्रीलंका ने दो विकेट पर 75 रन बनाए थे।
अक्षर को मिल सकता है मौका
कप्तान रोहित शर्मा के अंतिम एकादश में अधिक बदलाव की उम्मीद नहीं है। लेकिन अक्षर पटेल को युजवेंद्र चहल के साथ गेंदबाजी का मौका दिया जा सकता है। अक्षर मौजूदा टीम में सबसे अनुभवी स्पिनर हैं। प्रतिभावान लोकेश राहुल को पहले मैच में मौका नहीं दिया गया था। हालांकि सलामी जोड़ी तय है। ऐसे में उन्हें मध्यक्रम में उतारा जाता है या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।
वापसी को बेताब बांग्लादेश
टेस्ट, टी-20 और वन-डे त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल (सभी श्रीलंका से) गंवाने के बाद बांग्लादेश की टीम वापसी के लिए बेताब होगी। सीनियर बल्लेबाज तमीम इकबाल ने कहा है कि टीम के लिए समय अच्छा नहीं चल रहा है, लेकिन उन्हें भारत के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है। चोटिल शाकिब अल हसन की अनुपस्थिति में महमूदुल्लाह टीम की अगुवाई करेंगे।
संभावित टीमें:
टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दीपक हूडा, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, विजय शंकर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनाडकट, मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत।
बांग्लादेश : महमूदुल्लाह (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, इमरुल कायेस, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), सब्बीर रहमान, मुस्ताफिजुर रहमान, रुबेल हुसैन, तस्कीन अहमद, अबु हैदर, अबु जायेद, अरिफुल हक, नजमुल इस्लाम, नुरुल हसन, मेहदी हसन और लिटन दास।