टीम इंडिया की ओर से कप्तान
रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 61 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 89 रन बनाए। उन्हें उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि मैच में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और फॉर्म में चल रहे
शिखर धवन महज 35 रन बनाकर रूबेल हुसैन की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।
उनके आउट होने के बाद
सुरेश रैना ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर 102 रन साझेदारी की। रैना ने 30 गेदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 47 रन की तूफानी पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से रूबेल हुसैन ने 2 विकेट लिए, जबकि अपनी ही गेंदबाजी में रोहित शर्मा को रन आउट किया।
177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी
बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। युवा स्पिनर
वॉशिंगटन सुंदर ने जल्दी-जल्दी बांग्लादेश के तीन विकेट झटके। उन्हें अपने पहले ही ओवर में पहले लिटन दास को विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों स्टंप करवाया। इसके बाद सोम्य सरकार और खतरनाक लग रहे तमीम इकबाल को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद कप्तान महमुदुल्लाह को
चहल ने के एल राहुल के हाथों कैच आउट कर पवेलियन जाने पर मजबूर किया।
टीम इंडिया की इस जीत के रास्ते में पत्थर बन चुके मुश्फिकुर रहीम (72 रन) और सब्बीर रहमान (27 रन ) की जोड़ी को अंत में शार्दुल ठाकुर ने आकर तोड़ा। ठाकुर ने अंतिम ओवरों में आकर बेहद कसी हुई गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और टीम की इस जीत में अहम भूमिका निभाई।
भारत की ओर से सुंदर ने 3 जबकि ठाकुर, सिराज और चहल ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुकी है और उसे अब बांग्लादेश या फिर श्रीलंका में से किसी एक टीम के साथ रविवार को फाइनल मुकाबला खेलना है।