बांग्लादेश के जीत के लिए 15 रन की दरकार है, जबकि उसके हाथ में तीन विकेट शेष हैं। अकबर अली 42* और रकिबुल हुसैन 3* क्रीज पर मौजूद हैं।
बांग्लादेश के जीत के लिए 21 रन की दरकार है, जबकि उसके हाथ में तीन विकेट शेष हैं। अकबर अली 37* और रकिबुल हुसैन 2* क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत के 177 रन के जवाब में बांग्लादेश ने बेहतरीन शुरुआत की है। पहले ओवर में 13 रन बने। वहीं भारतीय टीम की अगर बात करें तो पहले दो ओवर में टीम इंडिया का खाता भी नहीं खुला था। पांच ओवर्स के बाद भारत के तीन रन बने थे। दो ओवर्स के बाद बांग्लादेश का स्कोर 18/0. परवेज हुसैन 7* और तंजीद हसन 8* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल लगातार दूसरे शतक से चूक गए। अगर वह शतक जड़ देते हैं तो मौजूदा अंडर-19 वर्ल्ड कप में यह उनका लगातार दूसरा शतक होता। मगर 39.5 ओवर्स में शोरीफुल इस्लाम ने उन्हें तंजीद हसन के हाथों कैच आउट कराकर उन्हें चलता किया। उन्होंने 121 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 88 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि, वह मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस 88 रन के साथ ही उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 400 रन बना लिए हैं।
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल शतक के करीब पहुंच गए हैं। अगर वह शतक जड़ देते हैं तो यह उनका मौजूदा अंडर-19 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरा शतक होगा। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक जड़ा था। वह मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। 39 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 152/3.. यशस्वी जायसवाल 84* और ध्रुव जोरेल 14* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
28.6 ओवर् में भारत को तिलक वर्मा के रूप में दूसरा झटका लगा। वह 38 रन बनाकर आउट हो गए। तंजीम हसन ने उन्हें शोरीफुल इस्लाम के हाथों कैच आउट कराकर वर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। दूसरे विकेट के लिए जायसवाल और तिलक के बीच 94 रन की अच्छी साझेदारी हुई। 30 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 107/2.. यशस्वी जायसवाल 59* और प्रियम गर्ग 2* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की धीमी शुरुआत हुई है। चार ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 4/0..यशस्वी जायसवाल 2* और दिव्यांश सक्सेना 2*
मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आ चुके हैं।
अंडर 19 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। वहीं, टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
गत चैंपियन विजेता भारतीय टीम का अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ पलड़ा भारी नजर आ रहा है। मेरठ के प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजरें अपने पांचवें खिताब पर होंगी।
भारत: यशस्वी जायसवाल, दिव्यांशु सक्सेना, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), प्रियम गर्ग (कप्तान), सिद्धेश वीर, अथर्व अंकोलेकर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह।
बांग्लादेश: परवेज हुसैन, तंजीद हसन, महमूदुल हसन जॉय, तौहीद ह्रदय, शहादत हुसैन, शमीम हुसैन, अविषेक दास, अकबर अली (कप्तान), रकीबुल हसन, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन सकीब।