फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया-बांग्लादेश के बीच वो 5 सबसे विवादित किस्से, जब फैंस का खून खौल उठा

Thu, 20 Sep 2018 07:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत-बांग्लादेश
विज्ञापन

टीम इंडिया ने मौजूदा एशिया कप में अपने चिर-प्रतिद्वंद्व पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में आठ विकेट से मात दी। अब बारी बांग्लादेश की है। टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच पिछले कुछ समय से काफी रोमांचक मैच हुए है और इस दौरान कई बार गहरे विवाद भी देखने को मिले। 

विज्ञापन


सड़क से लेकर ट्विटर तक विरोध देखने को मिला तो खिलाड़ियों और फैंस के बीच भी टसल देखने को मिली। टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच ऐसे ही 5 विवादित किस्से देखने को मिले जब फैंस का खून खौल उठा। चलिए गौर करते हैं:

अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र

रोहित शर्मा
यह घटना 2015 विश्व कप क्वार्टरफाइनल की है जहां टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला संतुलित चल रहा था। टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा 90 रन बनाकर खेल रहे थे। वह एक शॉर्ट-पिच गेंद पर कैच आउट हुए। अंपायर इयान गोल्ड ने कमर के ऊपर की नो बॉल दी, लेकिन बांग्लादेशी फील्डरों ने विरोध जताया।

टीवी रीप्ले में दिखा कि यह फैसला कड़ा लिया गया। इसके बाद रोहित ने अपने स्कोर में 47 रन का इजाफा किया और टीम का स्कोर 300 रन के पार गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश के प्रमुख बल्लेबाज महमुदुल्लाह को आउट दिया गया जबकि ऐसा प्रतीत हुआ कि कैच लेते समय शिखर धवन का पैर सीमा रेखा पर लग गया था।

बांग्लादेश के फैंस अपना आपा खो बैठे। ढाका यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने विरोध मार्च निकाला और इसे अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र करार दिया। बांग्लादेश के आईसीसी अध्यक्ष मुस्तफा कमाल ने अपने पद से इस्तीफा दिया और कहा कि भारत ने खेल पर अपना प्रभाव जमा रखा है। यही नहीं, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तक ने कहा कि अंपायर की चूक से उनकी टीम को नुकसान हुआ।

धोनी की कोहनी ने रहमान को दिया दर्द

महेंद्र सिंह धोनी
विश्व कप की घटना का रोष फैंस के बीच अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि एक और विवाद से क्रिकेट फैंस का खून उबल उठा। भारत और बांग्लादेश की टीम मीरपुर में पहला वन-डे खेल रही थी। टीम इंडिया 300 से अधिक रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी।

एक समय टीम इंडिया के चार विकेट 120 रन के स्कोर पर गिर गए थे। महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर थे, जिन्होंने मुस्ताफिजुर रहमान की गेंद पर मिड ऑफ की दिशा में हल्के हाथों से शॉट खेला और एक रन लेने के लिए दौड़ पड़े। उनके रास्ते में मुस्ताफिजुर रहमान आ गए और धोनी ने गुस्से में उन्हें कोहनी मारकर मैदान पर गिरा दिया।

दरअसल, मुस्ताफिजुर रहमान पर धोनी को गुस्सा इसलिए भी आया था क्योंकि पहले भी एक घटना घटी थी जब अपने फॉलोथ्रू में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने रोहित शर्मा के रन लेने पर रोक लगाई थी। बहरहाल, धोनी ने जब तेज गेंदबाज को मैदान पर गिराया तो वह गिर गए और दुर्भाग्यवश उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। बहरहाल, धोनी भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सके और अगले ही ओवर में आउट हुए।

बांग्लादेश ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों का उड़ाया घिनौना मजाक

बांग्लादेश
भारतीय दर्शक विश्व कप प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स द्वारा पाकिस्तान के लिए बनाए विज्ञापन मौका-मौका पर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे। इसमें किसी को कोई आपत्ति भी नहीं हुई क्योंकि इसमें खेल भावना को आहत होते नहीं देखा गया।

बांग्लादेश ने फिर एक अनोखा विज्ञापन बनाकर भारतीय दर्शकों को गुस्सा कर दिया। 2016 में जब बांग्लादेश ने तीन मैचों की वन-डे सीरीज में टीम इंडिया को मात दी तो बांग्लादेश के एक अखबार ने दिखाया कि भारतीय खिलाड़ियों का आधा सिर शेव किया हुआ है और मुस्ताफिजुर रहमान के हाथों में कटर है। बता दें कि इस सीरीज में रहमान ने शानदार प्रदर्शन किया था।

इसके अलावा एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर आई, जिस पर भारतीय फैंस आगबबूला हो गए। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तास्किन अहमद के हाथों में धोनी का कटा हुआ चेहरा दिखाया गया। बस, फिर क्या था, बांग्लादेश सांकेतिक रूप से अब टीम इंडिया का सबसे बड़ा दुश्मन बन चुका है।

वीरू के बयान पर भड़क गया बांग्लादेश

वीरेंद्र सहवाग
वीरेंद्र सहवाग अपने मजेदार ट्वीट्स के कारण सोशल मीडिया सनसनी बन गए हैं। मगर 2010 की शुरुआत चित्तागोंग में पहले टेस्ट से पूर्व सहवाग ने बांग्लादेश का मजाक बनाते हुए उन्हें आम टीम करार दिया था।

सहवाग ने कहा था, 'बांग्लादेश भले ही वन-डे की अच्छी टीम हो, लेकिन वह बेहतर टेस्ट टीम नहीं है। वो मैच में 20 विकेट नहीं निकाल सकते। '

सहवाग के यह शब्द भले ही उस समय के हिसाब से सही हो, लेकिन विरोधी टीम को सहन नहीं हुआ। सहवाग के इस बयान ने बांग्लादेश के फैंस को निराश किया और खिलाड़ियों को गुस्से से भर दिया।
विज्ञापन

विश्व स्तर पर बांग्लादेश ने भारत को किया शर्मसार

टीम इंडिया
बांग्लादेश ने 90 के दशक में दर्शाया कि वह भारत का छोटा भाई है, लेकिन 2007 विश्व कप में उसने इसे धो दिया।

बांग्लादेश ने भारत को ग्रुप मैच में मात दे दी। यह वेस्टइंडीज में खेले गए विश्व कप का सर्वाधिक देखा गया मुकाबला भी बना। टीम इंडिया में कई सितारों की फौज मौजूद थी, लेकिन अपेक्षाकृत कमजोर बांग्लादेश ने उसे मात देकर बड़ा उलटफेर कर दिया।

टीम इंडिया के फैंस हैरान थे। वह गुस्से से भर चुके थे और उन्होंने अपनी निराशा खिलाड़ियों के घर पर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ करके निकाली। इतने सालों में बांग्लादेश ने सीमित ओवर क्रिकेट में अपना कद बढ़ाया। 2016 में वर्ल्ड टी-20 के मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को एक बार फिर शिकस्त की चौखट पर ला खड़ा किया था, लेकिन धोनी की चतुराई से टीम इंडिया ने एक रन से मुकाबला जीत लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें