भारत और बांग्लादेश के बीच विश्व कप का 40वां मुकाबला आज यानी 2 जुलाई (मंगलवार) को खेला जाएगा।
भारत बनाम बांग्लादेश का यह रोमांचक मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
भारत बनाम बांग्लादेश मैच का लाइव प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से होगा। टॉस 2:30 बजे होगा।
आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के दौरान पल-पल की अपडेट्स और रिकॉर्ड्स के साथ सारी अहम जानकारियां
अमर उजाला डॉट कॉम पर पढ़ने को मिलेगी।
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, केदार जाधव, मयंक अग्रवाल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा
बांग्लादेशः मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), सौम्या सरकार, शब्बीर रहमान, मेहदी हसन, महमूदुल्लाह, मुस्तफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोहम्मद मिथुन, अबु जाएद, मोसादेक हुसैन।