फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में टीम इंडिया के पास रिकॉर्ड की हैट्रिक पूरी करने का मौका

Sun, 24 Sep 2017 05:17 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
विज्ञापन
विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में जीत और रिकॉर्ड्स की हैट्रिक पूरी करने का शानदार मौका है। टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज के पहले दो वन-डे में कंगारुओं के हौसले पूरी तरह पस्त किए और क्रमशः 26 व 50 रन से जीत दर्ज की। भारतीय टीम रविवार को जीत की हैट्रिक लगाकर सीरीज में 3-0 की अजय बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरी है। इंदौर टीम इंडिया के लिए काफी लकी रहा है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही मेजबान टीम के पास रिकॉर्ड्स की हैट्रिक लगाने का भी शानदार मौका है। टीम इंडिया के पास सबसे पहले किसी एक स्टेडियम पर लगातार पांच जीत दर्ज करने का मौका है। इससे पहले भारतीय टीम ने शारजाह, मीरपुर, दिल्ली और विशाखापट्टनम के स्टेडियम में अपने पहले चार-चार मुकाबले जीते हैं। अगर टीम इंडिया रविवार को मैच जीतने में कामयाब रही तो ये पहला मौका होगा जब टीम किसी स्टेडियम में अपने पहले पांच मैच जीतेगी।

 इसके अलावा टीम इंडिया ने वन-डे इतिहास में कभी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार चार मैच नहीं जीते हैं। भारत का वन-डे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे लंबा जीतने का सिलसिला तीन मैचों का है। इस बार भी भारत लगातार तीन मैचों में (2016 में सिडनी में और अब दो मैच) जीत चुका है। टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होलकर में जीत का चौका लगाने का शानदार मौका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : तीसरा वन डे: इंदौर शहर टीम इं‌डिया के लिए इन 5 वजहों से है लकी 
 
यही नहीं, टीम इंडिया ने कभी द्विपक्षीय वन-डे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को लगातार तीन मैच नहीं हराए हैं। मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया ने लगातार दो मैच जीते हैं और उसके पास जीत की हैट्रिक लगाने का शानदार मौका है। 37 साल में ऐसा पहली बार होगा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी तक इंदौर में चार वन-डे मैच खेल चुकी है। ये चारों ही मैच नेहरू स्टेडियम में खेले गए थे। होलकर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना पहला वन-डे मैच खेल रही है। वहीं इंदौर में भारतीय टीम का रिकॉर्ड जबर्दस्त है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारतीय टीम अभी तक खेले गए चारों मैच जीती है। भारत ने 2006 में 7 विकेट और 2008 में 54 रन से इंग्लैंड को मात दी। 

ये भी पढ़ें : फ्लैश बैक: 10 साल पहले 'माही ब्रिगेड' ने आज ही के दिन दिया था यह तोहफा 

इसके बाद 2011 में भारत ने वेस्टइंडीज को 153 रन से हराया, जिसमें वीरेंदर सहवाग (219 रन) ने अपना पहला वन-डे दोहरा शतक ठोका था। भारत ने फिर यहां 2015 में दक्षिण अफ्रीका को 22 रन से हराया था। इस तरह से भारत का होलकर स्टेडियम में जीत का रिकॉर्ड सौ प्रतिशत है।

पिच क्यूरेटर समंदर सिंह चौहान ने जानकारी दी है कि होलकर स्टेडियम पर बल्लेबाजों को फायदा मिलेगा और रिस्ट स्पिनर्स भी यहां कमाल दिखा सकते हैं। टीम इंडिया के पास कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के रूप में दो रिस्ट स्पिनर्स मौजूद हैं। ऐसे में मेजबान टीम का पलड़ा भारी रहना तय है।

ये भी पढ़ें: स्पेशल: जब-जब नर्वस 90 का शिकार हुए विराट, टीम का हुआ ऐसा हाल 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें