फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: पुलवामा हमले में शहीदों को टीम इंडिया ने दी श्रद्धांजलि, मैदान पर रखा दो मिनट का मौन 

Sun, 24 Feb 2019 07:36 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापट्नम में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में राष्ट्रगान के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दोनों टीमों के सारे खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखा और जवानों की शहादत के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

विज्ञापन

 


मौन के दौरान पूरे मैदान में सन्नाटा छा गया। टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ-साथ, टीम मैनेजमेंट, सपोर्टिंग स्टाफ समेत दर्शक-दीर्घा में बैठे सारे लोगों ने खड़े होकर शहीद जवानों को नमन किया।

हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी को रद्द करने का फैसला किया है। पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच न खेलने के मामले में बोर्ड ने इस बार आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी का पैसा शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के परिवारों को देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद, जबकि कई घायल हुए थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें