फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: भारत ने दूसरे वनडे के लिए प्लेइंग-11 में नहीं किया बदलाव, ऑस्ट्रेलियाई टीम में तीन परिवर्तन

Thu, 23 Oct 2025 08:56 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने इस मैच में भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। यानी भारत एक बार फिर पहले बल्लेबाजी करेगा।
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है और उसकी नजरें वापसी करने पर टिकी हुई है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने इस मैच में भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। यानी भारत एक बार फिर पहले बल्लेबाजी करेगा। भारत को अगर सीरीज में बराबरी करनी है तो हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। 
विज्ञापन
Trending Videos

गिल बोले- पहले गेंदबाजी करना पसंद करता
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते, लेकिन वह बल्लेबाजी करके भी खुश हैं। भारत ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। भारतीय टीम प्रबंधन का यह फैसला उम्मीद के अनुरूप ही है क्योंकि यह तय माना जा रहा था कि टीम प्लेइंग-11 में कोई छेड़छाड़ नहीं करेगा। हालांकि, कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को एक बार फिर बाहर बैठना पड़ा है। एडिलेड की बाउंड्री थोड़ी छोटी है, ऐसे में यहां कलाई का स्पिनर महंगा साबित हो सकता है संभवत: यही कारण है कि भारत ने कुलदीप को मौका नहीं दिया है। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम में तीन बदलाव हुए हैं। फिलिप की जगह एलेक्स कैरी और एलिस की जगह जेवियर बार्टलेट आए हैं। वहीं, स्पिनर एडम जांपा भी प्लेइंग-11 में शामिल हैं। 

कुलदीप को फिर नहीं मिला मौका
इस बात की पूरी संभावना थी कि भारत दूसरे मैच में भी उसी 11 खिलाड़ियों के साथ खेलेगा जो पहले मैच में खेले थे। वाशिंगटन सुंदर की जगह कुलदीप यादव गेंदबाजी में अच्छे विकल्प होते, लेकिन एडिलेड ओवल की बाउंड्री छोटी हैं और यहां कलाई का यह स्पिनर रन लुटा सकता था। अगर टीम एक अतिरिक्त स्पिनर को लेने का सोचती तो किसी तेज गेंदबाज की जगह कुलदीप को मौका मिल सकता था, लेकिन टीम प्रबंधन से उसी प्लेइंग-11 के साथ उतरने का फैसला लिया जो पर्थ में खेली थी।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज। 
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मिचेल ओवन, जेवियर बार्टलेट, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा, जोश हेजलवुड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें