फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट का समीकरण: चार बार भाजपा तो तीन बार कांग्रेस ने यहां दर्ज की है जीत, ऐसा है सिकटी सीट का चुनावी इतिहास

Thu, 23 Oct 2025 07:13 AM IST
संध्या इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज सिकटी विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट पर 2020 में भाजपा के विजय कुमार मंडल को जीत मिली थी।  

विज्ञापन
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। पहले चरण के लिए किस सीट पर कौन मुकाबले में है, यह भी तय हो गया है। दूसरे चरण में 23 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। तब यह तय हो जाएगा कि बिहार विधानसभा के लिए कुल कितने चेहरे किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव 6 और 11 नवंबर को होने हैं। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज सिकटी विधानसभा सीट की बात करेंगे। सिकटी सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इस सीट से महागठबंधन की ओर से वीआईपी के हरि नारायण प्रमाणिक मैदान में हैं। वहीं, भाजपा ने एक बार फिर मौजूदा विधायक विजय कुमार मंडल को टिकट दिया है।    

विज्ञापन
Trending Videos

कब है बिहार में चुनाव

243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में- 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। 

पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा। 

दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा। 

अब जानते है सिकटी सीट के बारे में 

बिहार के 38 जिलों में से एक अररिया जिला भी है। जिले में कुल 6 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें नरपतगंज, रानीगंज (एससी), फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी विधानसभा सीटें शामिल हैं। अररिया एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र भी है। इसमें इसी जिले की 6 विधानसभा सीटें शामिल हैं। सिकटी में सबसे पहले चुनाव 1977 में हुए थे। इससे पहले इस सीट का नाम पलासी था। 1952 से लेकर 1972 तक पलासी नाम से सीट पर चुनाव हुए। 1977 से सीट का नाम सिकटी हो गया और सीट पर उसी नाम से चुनाव हुए। 

कब कौन-कौन जीता चुनाव 

पलासी सीट के नतीजे

1952- कांग्रेस के पुण्यानंद झा को मिली जीत। 

1957- कांग्रेस की शांति देवी को मिली जीत। 

1962- स्वतंत्र पार्टी से मोहम्मद अजीमुद्दीन को मिली जीत। 

1967, 1969 - निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद अजीमुद्दीन को मिली जीत। 

1972- कांग्रेस के माया नंद ठाकुर को मिली जीत। 

 

विज्ञापन

सिकटी सीट के नतीजे

1977- निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद अजीमुद्दीन को जीत मिली थी।

1980- कांग्रेस के शीतल प्रसाद गुप्ता सिकटी सीट से जीते। 

1985- कांग्रेस के रामेश्वर यादव को मिली जीत। 

1990-  जनता दल के मोहम्मद अजीमुद्दीन को यहां से जीत मिली। 

1995- कांग्रेस के रामेश्वर यादव को जीत मिली। 

2000- भारतीय जनता पार्टी की आनंदी प्रसाद यादव ने दर्ज की जीत। 

2005- निर्दलीय उम्मीदवार मुरलीधर मंडल को जीत मिली।  

2005- मुरलीधर मंडल जदयू के टिकट पर जीते।  

2010- भारतीय जनता पार्टी की आनंदी प्रसाद यादव को फिर जीत मिली। 

2015, 2020- भाजपा के विजय कुमार मंडल को मिली जीत। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें