फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने विराट को बताया 'हताश'

Sun, 12 Mar 2017 02:35 PM IST
amarujala.com- Presented by : हर्षित गौतम
विज्ञापन
मिशेल जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर है। बंगलूरू में खेलें गए दूसरे मैच के दौरान कोहली और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टिव स्मिथ के बीच जुबानी जंग देखने को मिला। हालांकि दोनों का विवाद बाद में सुलझा लिया गया। इस विवाद के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल जॉनसन का बड़ा बयान सामने आया है। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन का कहना है कि विराट कोहली इस सीरीज को लेकर हताश हैं। 35 वर्षिय जॉनसन ने यह बयान भारतीय टीम की बंगलूरू टेस्ट में जीत के बाद दिया। चार मैचों की सीरीज में दोनों टीम 1-1 की जीत से बराबरी पर है। इससे पहले मैच के दौरान भारतीय कप्तान और ऑस्ट्रेलियन कप्तान स्टिव स्मिथ के बीच काफी विवाद हुआ था। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच रांची में 16 मार्च को खेला जाएगा। मिचेल जॉनसन का कहना है कि विराट कोहली तीसरे टेस्ट में भी वहीं पुरानी रणनीति अपनाएंगे, जो बंगलूरू टेस्ट में देखने को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मेरा मानना है कि विराट इस वक्त काफी निराश है'

मिचेल जॉनसन - फोटो : file photo
जॉनसन ने एक ब्लॉग में लिखा कि विराट तीसरे मैच को लेकर काफी उत्साहित होंगे। लेकिन मेरा मानना है कि वह इस वक्त काफी निराश है, क्योंकि पिछले मैचों में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा। विराट सीरीज के दो मैचों की किसी भी पारी में बड़ा स्कोर करने में नाकामयाब रहे। अगर पिछले मैच की बात करें तो मैच में बदलाव दो पारियों के बाद देखने को मिला जिसके बाद मैच भारत के पक्ष में आ गया। 

पूर्व गेंदबाज जॉनसन के कहा कि जब कभी मैच में कोई विकेट गिरता है, कैमरा सीधे कोहली के पास पहुंचता है। सभी कोहली का प्रतिक्रिया देखना चाहते हैं। वे जानतें हैं कि विराट कोई ना कोई ऐसी प्रतिक्रिया अवश्य ही करेंगे, और वो ऐसा करते भी हैं। 

भारतीय काप्तान विराट कोहली ने इस सीरिज में कोई बड़ी पारी नहीं खेली। विराट ने चार पारियों में कुल 40 रन ही बनाएं। एक पारी में कोहली अपना खाता खोले बगैर ही वापस लौट गएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें