ब्रिसबेन में खेले गए पहले टी-20 में जीत हासिल करते ही ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को अपनी 14 सदस्यीय टेस्ट टीम घोषित कर दी। टी-20 श्रृंखला के ठीक बाद चार टेस्ट मैच की श्रृंखला होनी है। इसके शुरुआती दो मुकाबलों के लिए घोषित कंगारू टीम में दो युवा खिलाड़ियों को जगह मिली है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
नियमित कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया ने टीम में दो ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का कोई अनुभव नहीं है। सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस और तेज गेंदबाज क्रिस ट्रेमैन विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम भारत से लोहा लेते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
मार्कस हैरिस को क्यों चुना गया
ऐसे में चारों ओर यही चर्चा है कि आखिर कई अनुभवी खिलाड़ियों को नजरअंदाज करते हुए इन्हीं दो युवाओं पर क्यों भरोसा जताया गया। बल्लेबाज मार्कस हैरिस को मेट रेनशॉ पर तरजीह देने की वजह बेहद खास है।
दरअसल विक्टोरिया का यह बल्लेबाज हाल में गजब के फॉर्म में चल रहा है। हैरिस ने पिछले शेफील्ड शील्ड में 42 से ज्यादा के औसत से 1514 रन बनाए थे। साथ ही मौजूदा सीजन में भी वे 87.40 के औसत से 437 रन बना चुके हैं। हैरिस ने महज 18 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास मैच में 150 रनों की पारी खेली थी। उनके नाम ऑस्ट्रेलियाई फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 150 से ज्यादा रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 6 दिसंबर से हो रही है। पहला टेस्ट एडिलेड में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर से पर्थ में होगा।