आज के ओवर्स की भरपाई के लिए कल आधे घंटी जल्दी शुरू होगा खेल।
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया अब भी 319 रन पीछे है। रोहित शर्मा (35) और पुजारा (7) क्रीज पर मौजूद।
सीरीज में पुजारा को पैट ने काफी परेशान किया है। चेतेश्वर 191 गेंदों में सिर्फ 47 रन ही बना पाए और चार बार शिकार भी बन चुके हैं।
रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा फिर से भारतीय पारी को संभालने में जुटे। यहां किसी तरह का खतरा मोल लेने की भी जरूरत नहीं।
पहली बाउंड्री के लिए पांच ओवर लंबा इंतजार करना पड़ा। मिचेल स्टार्क को करारा स्कैव्येर ड्राइव। 5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 11/0 रोहित शर्मा (4) और शुभमन गिल (11)
तीन ओवर में अबतक सिर्फ दो ही रन आए हैं। रोहितःशुभमन को कमिंस-हेजलवुड हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दे रहे।
रोहित शर्मा-शुभमन गिल क्रीज पर। एक जोड़ी के तौर पर दोनों खिलाड़ी पिछले मैच में बेहतर नजर आए थे। आज भी टीम को उनसे ऐसी ही पारी की उम्मीद होगी।
आखिरकार साझेदारी का अंत। नाथन लियोन ने 22 गेंदों में तेज 24 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर ने उन्हें बोल्ड किया। 109 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 355/9 मिचेल स्टार्क (16) और जोश हेजलवुड (1)
शार्दुल ठाकुर ने अपना दूसरा और ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट लिया। जोश हेजलवुड के LBW आउट किया। ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा। अब जल्द से जल्द भारत ऑलआउट करना चाहेगा।
ऑस्ट्रेलिया के लिए रन बरस रहे हैं। कप्तान पेन ने 102 गेंदों में नौवां पचासा लगाया।
96 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 303/5 कैमरन ग्रीन (47) और टिम पेन (41)
92 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 292/5 कैमरन ग्रीन (37) और टिम पेन (41)
ऑस्ट्रेलिया की शानदार शुरुआत। दिन के पहले ही ओवर में दो चौके वाला आठ रन का ओवर। 88 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 282/5 कैमरन ग्रीन (36) और टिम पेन (38)