3.55 की बढ़िया औसत से ऑस्ट्रेलिया ने तेजी से रन बनाए। तीन दिन में 133 ओवर से भारतीय खिलाड़ी मैदान पर फिल्डिंग कर रहे हैं, जिसका असर साफ देखा जा सकता है। ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा दोनों फिल्ड छोड़कर अस्पताल स्कैन कराने गए हैं। 29 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 103/2 मार्नस लाबुशेन (47) और स्टीव स्मिथ (29)
26 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 96/2 मार्नस लाबुशेन (35) और स्टीव स्मिथ (21)
सीरीज से पहले अनुभवी पेसर इशांत शर्मा। पहले टेस्ट के दौरान सीनियर पेसर मोहम्मद शमी। दूसरे मैच के दौरान उमेश यादव चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो चुके हैं। बल्लेबाज केएल राहुल तो बिना कोई टेस्ट खेले ही कलाई की चोट के बाद स्वदेश लौट गए।
दोनों बल्लेबाजों के बीच 46 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 175 रन के पार। भारत को जल्द से जल्द इस साझेदारी को तोड़ना होगा। 21 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 81/2 मार्नस लाबुशेन (35) और स्टीव स्मिथ (21)
दो विकेट खोने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया 3.80 की अच्छी औसत से रन बनाता हुआ। 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 57/2 मार्नस लाबुशेन (27) और स्टीव स्मिथ (5)
दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। अब मध्यक्रम पर दारोमदार। अश्विन की गेंद अच्छा टर्न ले रही है। 11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 39/2 मार्नस लाबुशेन (13) और स्टीव स्मिथ (2)
पहले बदलाव के रूप में डेब्यूटेंट पेसर नवदीप सैनी अटैक में। एक विकेट खोकर आठ ओवर में 28 रन बन चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त अब 122 रन हो चुकी है।
रवींद्र जडेजा के बॉलिंग आर्म में चोट लगी थी, लेकिन वह पूरी तरह फिट। मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के लिए पहुंचे।
84.5 ओवर में पैट कमिंस की तेज तर्रार शॉर्ट बॉल को मारने के प्रयास में ऋषभ पंत बुरी तरह चोटिल हुए थे। दर्द से कराहते हुए वह मैदान पर बैठ गए थे। अब उनकी जगह साहा विकेटकीपिंग करेंगे।
जसप्रीत बुमराह भी रन आउट। बिना खाता खोले आउट हुए। भारत ऑलआउट होने से सिर्फ एक विकेट दूर। अब एकमात्र स्पेशलिस्ट बल्लेबाज रवींद्र जडेजा तेज गति से रन बनाना चाह रहे हैं। ओवर से दो चौके के साथ 10 रन भी आए। भारत अब भी 113 रन पीछे। 97 ओवर के बाद भारत का स्कोर 225/9 रवींद्र जडेजा (7) और मोहम्मद सिराज (0)
भारतीय टीम यहां मुश्किलों में नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के आधार पर टीम अब भी 143 रन पीछे है, उसके पांच विकेट गिर चुके हैं, स्कोर 195/5
चेतेश्वर पुजारा ने 174 गेंदों में अपने करियर का 26वां और सीरीज का पहला अर्धशतक पूरा किया।
84 ओवर के बाद भारत का स्कोर 188/4 चेतेश्वर पुजारा (43) और ऋषभ पंत (34)
लगातार गिरे दो विकेट के बाद भारत की रनगति थम सी गई थी, लेकिन ऋषभ पंत ने आकर मैच में दोबारा भारत की वापसी करवा दी। 78 ओवर के बाद भारत का स्कोर 180/4 चेतेश्वर पुजारा (42) और ऋषभ पंत (29)
ऋषभ पंत का पहला चौका। नाथन लियोन की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर देख पंत खुद को रोक नहीं पाए। 70 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 153/4 चेतेश्वर पुजारा (36) और ऋषभ पंत (9)
बेहद कम अंतराल के बीच टीम इंडिया को उसके दो बल्लेबाजों ने अलविदा कह दिया। नए बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अबतक एक भी गेंद नहीं खेली है। 68 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 142/4 चेतेश्वर पुजारा (34) और ऋषभ पंत (0)
मौका मिलते ही पुजारा ने फिर बाउंड्री ठोकी। हनुमा विहारी 27 गेंदें खेल चुके हैं, लेकिन रन सिर्फ तीन ही बना पाए। 65 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 138/3 चेतेश्वर पुजारा (31) और हनुमा विहारी (3)
कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए ग्लेन मैक्ग्रा फाउंडेशन की इस खास मुहिम को दुनिया भर से समर्थन मिल रहा है।
इस दौरान पुजारा के बल्ले से सिर्फ एक चौका ही लगा है, हालांकि एडिलेडन में खेले गए पहले टेस्ट में उन्होंने पहली बाउंड्री मारने के लिए 148 गेंदें खेल डाली थी।
रहाणे के विकेट के बाद कंगारू जल्द से जल्द पुजारा को भी निपटाना चाहते हैं, जिसकी बेसब्री मैदान पर देखी जा सकती है।
54 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 116/2 अजिंक्य रहाणे (22) और चेतेश्वर पुजारा (12)