अपने पहले ओवर में ही विकेट निकालने वाले अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ कर रख दी। अश्विन ने 18 ओवर में 55 रन देकर चार विकेट लिए। स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरोन ग्रीन और नाथन लियोन के अहम विकेट चटकाएं।
अपने पहले ओवर में ही विकेट निकालने वाले अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ कर रख दी। अश्विन ने 18 ओवर में 55 रन देकर चार विकेट लिए। स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरोन ग्रीन और नाथन लियोन के अहम विकेट चटकाएं।
बतौर नाइटवॉचमैन जसप्रीत बुमराह को तीसरे नंबर पर प्रमोट किया गया। आखिरी ओवर्स में टीम इंडिया कोई अहम विकेट नहीं गंवाना चाहती क्योंकि एक विकेट गिरते ही आज का दिन वही समाप्त कर दिया जाएगा।
आठ डे-नाइट टेस्ट मैच में पहली बार ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में बढ़त नहीं ले पाया। पिंक बॉल के साथ भारतीय गेंदबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन
अंतिम तीन बल्लेबाजों के साथ मिलकर कप्तान टिम पेन ने 80 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेन 73 रन बनाकर नाबाद लौटे, यह मेजबानों की ओर से सर्वाधिक स्कोर भी था। भारत की ओर से रवि अश्विन चार विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उमेश यादव को तीन विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए।
उमेश यादव की बॉल पर जोश हेजलवुड को चेतेश्वर पुजारा ने स्लिप में उछलते हुए लपका। पहली पारी के आधार पर भारत के पास 53 रन की बढ़त।
79 रन पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम आउट हो चुकी थी, लेकिन पुछल्ले बल्लेबाजों के बूते स्कोर 200 रन की ओर बढ़ रहा है।
विकेटों के पतझड़ के बीच टिम पेन ने एक छोर संभाला हुआ है। मोहम्मद शमी की गेंद पर चौका जड़ते हुए उन्होंंने अपना पचासा और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 के पार पहुंचाया।
मिचेल स्टार्क रन आउट हुए। दूसरा रन चुराने के चक्कर में पृथ्वी शॉ के थ्रो पर साहा ने विकेट बिखेरा।
मौका मुश्किल था। पीछे भागते हुए विकेटकीपर साहा गेंद तक भी पहुंच चुके थे, लेकिन हवा में काफी लंबे समय तक लटकी गेंद को लपकने में नाकामयाब रहे।
भारतीय गेंदबाज मैच में जरूर हावी हैं, लेकिन अपनी योजना में तुरंत बदलाव करना होगा। बल्लेबाज आसानी से सिंगल-डबल ले रहे हैं।
इस सेशन में अबतक 9 ओवर में 34 रन और दो विकेट गिर चुके हैं। 57 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 126/7 टिम पेन (34) और मिचेल स्टार्क (7)
डे-नाइट टेस्ट का बादशाह ऑस्ट्रेलिया बेहद बुरी हालत में, तीसरी बॉल पर विकेट लेने के बाद आखिरी गेंद में भी यादव को सफलता मिली। पैट कमिंस बिना खाता खोले उनके दूसरे शिकार हुए।
कप्तान टिम पेन ने उमेश यादव को चौका मारकर ऑस्ट्रेलिया को तीन अंकों तक पहुंचाया, लेकिन अभी लंबा सफर तय करना है।
तीन विकेट ले चुके ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को विराट कोहली ने पहला ओवर फेंकने की जिम्मेदारी सौंपी।
44 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 84/5 मार्नस लाबुशेन (39) और टिम पेन (4)
बीती रात विराट कोहली के रन आउट होने के बाद से मैच में 11 विकेट गिर चुके हैं, लेकिन स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 122 रन ही टंग पाए हैं।
डेब्यूटेंट कैमरोन ग्रीन नए बल्लेबाज हैं। क्रीज पर पहले से मौजूद मार्नस लाबुशेन अगर आउट हो जाए तो ऑस्ट्रेलिया मुश्किल में आ सकता है। अब सिर्फ कप्तान टिम पेन ही विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं। हालांकि पैट कमिंस भी बल्ला चलाना जानते हैं। 35 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 66/4 मार्नस लाबुशेन (39) और कैमरोन ग्रीन (1)
रविचंद्रन अश्विन ने अपने पहले ही ओवर में स्टीव स्मिथ को स्लिप्स में आउट किया। भारत के सर्वश्रेष्ठ स्लिप फिल्डर अजिंक्य रहाणे ने यह कैच लपका। स्टीव 29 गेंद में महज 1 रन बनाकर आउट हुए।
रन आउट की जोरदार अपील। सांस थम चुकी थी, लेकिन टीवी रिप्ले में वह अंदर पहुंचे नजर आए। पूरा घटनाक्रम ठीक वैसा ही था, जैसे अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली के बीच में हुआ था।
मोहम्मद शमी की गेंद पर लाबुशेन को पहला जीवनदान जसप्रीत बुमराह ने दिया था। अब जसप्रीत बुमराह की गेंद पर पृथ्वी शॉ ने उनका एक आसान कैच छोड़ दिया।
22 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 40/2 मार्नस लाबुशेन (21) और स्टीव स्मिथ (1)
40 मिनट के ब्रेक के बाद एक बार फिर दोनों ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज मैदान पर पहुंच चुके हैं।
तीसरे नंबर पर आए इस युवा ऑस्ट्रेलियाई सनसनी ने क्रीज पर पहुंचते ही रन बनाने शुरू कर दिए हैं। अबतक वे तीन चौके जड़ चुके हैं। 16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 29/1 मार्नस लाबुशेन (12) और जो बर्न्स (8)
मैथ्यू वेड के रूप में ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा। टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ओपनिंग करने उतरे मैथ्यू वेड 8 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार हुए। वेड LBW हुए। 16 रन पर ऑस्ट्रेलिया को यह झटका।
मैथ्यू वेड ने चार ओवर के बाद चौका लगाकर अपना और ऑस्ट्रेलिया का खाता खोला। पहले चार ओवर में उमेश यादव और बुमराह ने कसी गेंदबाजी की। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स अपना खाता नहीं खोल पाए। बर्न्स ने अब तक अपना खाता नहीं खोला है। पांच ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 5/0 मैथ्यू वेड (5) और जो बर्न्स (0)
ऑस्ट्रेलिया की ओर से जो बर्न्स और मैथ्यू वेड पारी का आगाज करने मैदान पर उतरे हैं। नई गेंद उमेश यादव के पास है। अपने पहले ओवर में उमेश यादव अच्छी लाइन और लैंथ से गेंदबाजी कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि बुमराह और शमी में से कौन सा गेंदबाज दूसरा ओवर लेकर आता हैं।
टीम इंडिया पहले दिन एक वक्त तीन विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाकर मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी। विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे अच्छी साझेदारी कर चुके थे, लेकिन कप्तान के रनआउट होने के बाद भारत ने आखिरी छह विकेट महज 51 रन के भीतर गंवा दिए।
कल के स्कोर में एक भी रन नहीं जोड़ पाए। 91 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 235/8 जसप्रीत बुमराह (0) और उमेश यादव (2)
दिन के दूसरे ओवर में ऋधिमान साहा भी आउट। दोनों बल्लेबाजों का एक ही अंजाम। मिचेल स्टार्क को भी कमिंस की तरह ही सफलता मिली। साहा को भी टिम पेन द्वरा लपकवाया गया।
दूसरे दिन के पहले ओवर की तीसरे ही गेंद पर रवि अश्विन आउट हुए। पैट कमिंस ने विकेट के पीछे टिम पेन द्वारा लपकवाया।
डे-नाइट टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। पहले दिन के खेल की बात करें तो भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 32 रन के स्कोर पर दोनों ओपनर पवेलियन वापस लौट चुके थे। पुजारा ने 43 रन बनाए तो कप्तान विराट कोहली 74 रन बनाकर रहाणे के साथ बड़ी साझेदारी की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन कोहली के जाने के बाद 34 ओवर्स में तीन अहम विकेट भी खोए, ये तीनों झटके आखिरी 13 ओवर में गिरे।
एडिलेड ओवल के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 233 रन बना लिए थे। आर अश्विन 15 तो साहा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की कोशिश टीम इंडिया को जल्द से जल्द समेटने की होगी।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज डे-नाइट टेस्ट का दूसरा दिन खेला जाना है। पहले दिन से अगर तुलना करें तो आज की पिच थोड़ी अलग दिख रही है।