फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वर्ल्ड टी-20: लगातार चौथी जीत दर्ज करने उतरेगा भारत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला आज

Sat, 17 Nov 2018 12:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
india vs ireland
विज्ञापन

शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के अपने सबसे कठिन मुकाबले में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी हालांकि दोनों टीमों के लिए मुकाबला औपचारिकता का ही है।

विज्ञापन


खिताब के प्रबल दावेदार भारत और ऑस्ट्रेलिया ने एक-एक मैच बाकी रहते ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब शनिवार के मैच की कोई अहमियत नहीं रह गई है लेकिन भारत को बखूबी पता है कि अपने से बेहतर टीम को हराने से सेमीफाइनल में उसका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
 
दोनों टीमों ने अभी तक तीनों मैच जीते हैं और अगले राउंड राबिन मैच में एक और जीत से हौसला काफी बढ़ेगा। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जमाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे।
विज्ञापन


अनुभवी मिताली राज ने दो अर्द्धशतक जमाकर साबित कर दिया कि अनुभव का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने ये पारियां ऐसे समय में खेली जब टीम को इनकी सख्त जरूरत थी। हरमनप्रीत की आठ छक्कों से सजी शतकीय पारी को भी वर्षों तक याद रखा जाएगा। 

वहीं, मिताली ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अर्द्धशतक बनाकर टीम को जीत दिलाई। आयरलैंड केखिलाफ मैच से पहले हुई बारिश ने परेशान किया लेकिन मिताली ने अपना 17वां टी20 अर्द्धशतक बनाकर सूत्रधार की भूमिका निभाई। इसके बाद स्पिनरों ने आयरलैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाकर भारत को 52 रन से आसान जीत दिलाई। 

भारत आयरलैंड को 52 रन से हराकर अंतिम चार में पहुंचा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में शीर्ष दो स्थान पर रहे जबकि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान बाहर हो गए। ऑस्ट्रेलियाई टीम भी शानदार फॉर्म में है जिसने पहले मैच में पाकिस्तान को 52 रन से हराया।

इसके बाद आयरलैंड को नौ विकेट से और न्यूजीलैंड को 33 रन से शिकस्त दी। मेग लानिंग की टीम में यूं तो कई मैच विनर हैं लेकिन विकेटकीपर एलिसा हीली शानदार फार्म में है। वह पिछली आठ पारियों में छह अर्द्धशतक बना चुकी है।

02: अर्द्धशतक अब तक लगा चुकी हैं मिताली राज 
01 : शतक लगा चुकी हैं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 
विज्ञापन

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

भारत :
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, मिताली राज, जेमिमा रौड्रिग्ज, वेदा कृष्णामूर्ति, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया, पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट , डायलान हेमलता, मानसी जोशी, पूजा वस्त्रकार, अरूंधति रेड्डी।

ऑस्ट्रेलिया : मेग लानिंग (कप्तान), रशेल हैंस, निकोल बोल्टन, एशले गार्डनर, एलिसा हीली, डेलिसा किमिंस, सोफी मोलिने, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगान शट, एलिसे विलानी, टायला वी, जार्जिया वारेहम, निकोला कारे।

टी-20 में मिताली का राज 
पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वालों में मिताली राज सबसे आगे हैं। महिला क्रिकेट में मिताली चौथे नंबर पर हैं। उनसे आगे न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (2996), वेस्ट इंडीज की स्टेफनी टेलर (2691) और इंग्लैंड की एडवर्ड (2605) हैं।
 
नाम        रन         औसत    पारी
मिताली राज 2283  37.43    80
रोहित  2207        33.43 80    
विराट कोहली   2102      48.88        58    
हरमनप्रीत     1827    29.00    80
सुरेश रैना 1605  29.18   66
         
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें