फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या एमएस धोनी से ऋषभ पंत की तुलना करना सही है?

Mon, 11 Mar 2019 04:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मोहाली में खेले गए चौथे वन-डे में भारतीय टीम को हार मिली। 358 रन का विशाल स्कोर बनाने के बावजूद टीम की हार का ठीकरा ऋषभ पंत पर फोड़ा जा रहा है। उनकी विकेटकीपिंग पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ऋषभ पंत खतरनाक दिख रहे एश्टन एगर को उस समय स्टंप करने से चूक गए, जब वह महज 38 रन बनाकर खेल रहे थे। दरअसल, पारी का 44वां ओवर फेंक रहे युजवेंद्र चहल की पहली गेंद पर एश्टन टर्नर क्रीज से बाहर निकल आए थे, लेकिन स्टंप के पीछे पंत उस गेंद को गैदर नहीं कर पाए और स्टंपिंग का शानदार मौका गंवाया। यह गेंद वाइड रही।
विज्ञापन

3 of 6
टर्नर का स्टंप न हो पाना टीम इंडिया के लिए काफी महंगा साबित हुआ। उस कंगारू बल्लेबाज ने इसके बाद डेथ ओवर्स के हीरो कहे जाने वाले जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को भी नहीं बख्शा और टीम को 13 गेंद शेष रहते जिता दिया। इन सब के बावजूद शिखर धवन ने ऋषभ पंत का बचाव किया है।

4 of 6
भारतीय टीम के इस सलामी बल्लेबाज का मानना है कि ऋषभ पंत की तुलना एमएस धोनी से किया जाना ठीक नहीं। उन्होंने कहा, 'आप माही भाई के साथ पंत की तुलना नहीं कर सकते। धोनी ने बहुत क्रिकेट खेला है, जबकि पंत अभी बहुत युवा है। हमें उनके साथ संयम बरतना होगा। वह महान प्रतिभा के धनी हैं।' 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : twitter
शिखर धवन ने कहा, 'यह सच है कि अगर वे स्टंप ले लिए जाते, तो इस मैच की तस्वीर कुछ और होती, लेकिन यह एक खेल था, जिसमें ऐसा होता है।' इस लेफ्टहैंडर ने कहा कि इन मिस चांस के अलावा मैदान पर पड़ने वाली ओस से भी टीम को नुकसान हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एश्टन टर्नर
उन्होंने कहा, 'हमने परिस्थितियों को भांपने में लगातार दूसरी बार गलती की है। यहां ओस ही सबसे बड़ा कारण था, जिसके चलते हम मैच हार गए। टर्नर ने उम्दा पारी खेली और वह इस मैच को हमारी पकड़ से दूर ले गए। हमने ऐसी आशा भी नहीं की थी कि मैदान पर इतनी ज्यादा ओस गिरेगी।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें