पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारतीय क्रिकेट टीम की मिलिट्री कैप पहनने पर सख्त आलोचना करते हुए आईसीसी को तीखे शब्दों में पत्र लिखा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मौजूदा चेयरमैन एहसान मनी ने इसकी जानकारी दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
bcci pcb
ऐसा बताया जा रहा है कि पीसीबी अगले 12 घंटों में कुछ विचार-विमर्श करने के बाद आईसीसी को एक और पत्र भेजेगा। उन्होंने कहा, 'यह दूसरी बार है जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने क्रिकेट को राजनीति के लिए यूज किया है।'
विज्ञापन
3 of 5
ehsan mani
मनी ने बताया कि इससे पहले भी भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से किसी और प्रयोजन के लिए अनुमति मांगी थी और उस परमिशन का उपयोग कहीं और किया था। यह किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं है।'
4 of 5
team india
बता दें कि पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए भारतीय क्रिकेटरों ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में सेना की विशेष कैप पहनी और अपनी मैच फीस राष्ट्रीय रक्षा कोष में दी थी।
पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय टीम के कुछ पूर्व खिलाड़ी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान संग मुकाबले का बहिष्कार करने की मांग करने लगे थे।