फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइंड गेम में माहिर कंगारूओं ने इस बार लिया कोरोना का सहारा, डरकर भारत को उलझा रहे

Mon, 04 Jan 2021 06:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जीत-हार से अलग ऑस्ट्रेलियाई टीम इस तरह विपक्षियों को हमेशा से ध्यान भटकाने की कोशिश करती है। माइंड गेम में माहिर कंगारूओं ने इस बार कोरोना वायरस का सहारा लिया है...
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। मगर जब मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत होती है तो उत्साह और रोमांच अपने चरम पर होता है। खिलाड़ी हर हाल में जीत चाहते हैं। कई बार इस गर्मजोशी में लकीर भी पार हो जाती है। वन-डे ऑस्ट्रेलिया जीता, टी-20 में भारत ने पलटवार किया। अब असल 'टेस्ट' की बारी है। चार मैच की सीरीज 1-1 से बराबरी पर खड़ी है।

विज्ञापन


तीसरा टेस्ट 7 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। विराट की गैर मौजूदगी के बावजूद रहाणे की कप्तानी में टीम पूरे जोश में नजर आ रही है, इसलिए ऑस्ट्रेलिया अब 'माइंड गेम' खेलना शुरू कर चुके हैं।

इतिहास गवाह रहा है जब-जब विपक्षी भारी पड़ते हैं, कंगारू अपना 'ब्रह्मास्त्र' निकाल लेता है। ऑस्ट्रेलियाई विरोधी को भड़काकर, गुस्सा दिलाकर उनसे गलती करवाते हैं ताकि अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों पर दबाव बनाया जा सके। एकबार फिर मेजबान उसी रास्ते पर चल पड़े हैं। इस बार 'जानलेवा कोरोना' से वह अपनी जान बचाना चाहते हैं।

विज्ञापन

खिलाड़ियों पर कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप

ऋषभ पंत पर लगा कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाने का आरोप - फोटो : ट्विटर
तीसरे टेस्ट से ठीक पहले उपकप्तान रोहित शर्मा समेत पांच खिलाड़ी मेलबर्न में लंच करने निकलते हैं। जहां भारतीय टीम पर कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप लगाए गए। इन सब चीजों की शुरुआत उस समय हुई जब नवलदीप सिंह नाम के एक प्रशंसक ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी और शुभमन गिल की एक रेस्त्रां में खाना खाते हुए तस्वीर और वीडियो ट्वीट किया। रेस्त्रां में खिलाड़ियों के समीप बैठने का दावा करने वाले प्रशंसक ने बाद में भ्रम पैदा करने के लिए माफी मांगी। बीसीसीआई ने इन खबरों को बकवास करार देते हुए ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के एक समूह का दुर्भावनापूर्ण प्रयास बताया।

भारतीय खिलाड़ियों पर बैठाई गई जांच

- फोटो : ट्विटर
ऑस्ट्रेलिया दौरे में कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में उपकप्तान रोहित शर्मा समेत पांचों खिलाड़ियों को टीम से अलग कर दिया गया। साथ में अभ्यास और यात्रा की अनुमित के साथ यह खिलाड़ी आइसोलेशन में थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी करते हुए बताया, 'BCCI और CA पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों बोर्ड यह निर्धारित करने की कोशिश कर रहे हैं कि इस तरह बाहर घूमना बायो बबल प्रोटोकॉल का उल्लंघन है या नहीं।' प्रोटोकॉल के अनुसार खिलाड़ी सुरक्षा घेरे से निकलकर बाहर तो जा सकते हैं, लेकिन खाना रेस्त्रां के बाहर बैठकर खाना होगा। अब ये पांचों खिलाड़ी आइसोलेशन में रहेंगे।

टीम इंडिया के खिलाफ माहौल बनाया गया

टीम के साथ रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ट्विटर @BCCI
सिडनी में सात तारीख से तीसरा तो 15 जनवरी से चौथा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में खबर फैलाई गई कि भारतीय टीम को ब्रिस्बेन के सख्त पृथकवास नियमों से आपत्ति है इसलिए वह तीसरा और चौथा टेस्ट सिडनी में ही खेलना चाहती है। चौथे टेस्ट के लिए क्वींसलैंड पहुंचने पर दोनों ही टीम के खिलाड़ियों को एकबार फिर से क्वारंटीन में रहना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट अपने खिलाड़ियों को दोबारा से क्वारंटीन में नहीं भेजना चाहती।

ऑस्ट्रेलियाई मंत्री की बदजुबानी

क्वींसलैंड की मंत्री - फोटो : ट्विटर
इन सब मामलों के बीच ऑस्ट्रेलिया के राज्य क्वींसलैंड की स्वास्थ्य मंत्री ने रोज बैट्स का बयान सामने आता है। महिला मंत्री ने सख्त लहजे में भारतीय टीम को चेतावनी दे डाली कि अगर नियमों के साथ नहीं खेलना है तो भारत क्वींसलैंड न आए। ट्विटर पर अपना वीडियो भी उन्होंने शेयर किया। जारी बयान में कहा कि, 'नियम कोई विकल्प नहीं है। यहां प्रोटोकॉल की अनदेखी के लिए कोई जगह नहीं है और हर व्यक्ति को इसका पालन करना होगा। अगर भारतीय क्रिकेट टीम चौथे टेस्ट के लिए ब्रिस्बेन में अव्यवस्थित दिशानिर्देशों को लागू करना चाहती है, तो उन्हें नहीं आना चाहिए।'

भारत पर पीठ दिखाने का भी आरोप

ब्रैड हेडिन - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हेडिन ने कहा कि भारत ब्रिस्बेन में चौथा टेस्ट नहीं खेलना चाहता क्योंकि मेजबान टीम का गाबा में त्रुटिहीन रिकॉर्ड है। भारत ने गाबा में अब तक एक भी मैच नहीं जीता है। हेडिन ने फॉक्स क्रिकेट को बताया, 'आपको पता था कि प्रतिबंध थे, आपको पता था कि ऐसा हो सकता है। हां, अब बहुत समय हो गया है जब वे पहले आईपीएल और अब ऑस्ट्रेलियाई गर्मियों में क्वारंटीन में हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीमों के साथ भी ऐसा ही है, हमने उन्हें नहीं सुना है। भारत बहाने बना रहा?'

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने पुरानी तस्वीरें शेयर कर बनाया माहौल

बिना मास्क के सिडनी में विराट-हार्दिक - फोटो : ट्विटर @foxcricket
अभी पांच भारतीय क्रिकेटर्स को आइसोलेशन में भेजा ही गया था कि ऑस्ट्रेलिया के ब्रॉडकास्टर्स फॉक्स क्रिकेट की ओर से एक तस्वीर शेयर कर दी। यह टीम इंडिया को लगातार उलझाए रखने की कोशिश थी। इस तस्वीर का मकसद था कि भारतीय खिलाड़ी पहले भी कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ा चुके हैं। इस पुरानी फोटो में भारतीय कप्तान विराट कोहली और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या किसी विदेशी महिला फैन के साथ तस्वीर क्लिक करवाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर तीसरे टी-20 के ठीक एक दिन पहले babyvillage नामक दुकान की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर भी शेयर की गई थी।
विज्ञापन

अब भारत सख्त रवैया अपनाने के मूड में

ब्रिस्बेन के गाबा मैदान - फोटो : ट्विटर @cricket.com.au
क्वींसलैंड की स्वास्थ्य मंत्री द्वारा टीम इंडिया के लिए दिया गया बयान बीसीसीआई को हरगिज स्वीकार्य नहीं है। बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया यानी BCCI की मानना है कि क्वारंटीन संबंधी उस टिप्पणी से टीम की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई। अब भारतीय बोर्ड चार टेस्ट की बजाय ऑस्ट्रेलिया में तीन मैच ही खेलने का मन बना रहा है। रोस बैट्स द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो पर ही बीसीसीआई को कड़ी आपत्ति है। बीसीसीआई अधिकारी का कहना है कि, 'भारतीय टीम मैनेजमेंट ने कभी भी ऑस्ट्रेलिया में कोई भी कोरोना नियम मानने से इनकार नहीं किया। रोहित शर्मा का 14 दिन क्वारंटीन में रहना इसका उदाहरण है। जिस लहजे में मंत्री रोस बैट्स ने बयान दिया उससे भी भारतीय बोर्ड दुखी है। हम ऑस्ट्रेलियाई फैंस का दिल नहीं दुखाना चाहते, लेकिन चार की जगह तीन टेस्ट ही खेलना अब हमारे विकल्प में है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें