फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: पहले मैच में रिंकू सिंह को नहीं मिली जगह, बुमराह की हुई वापसी; नीतीश पहले तीन मुकाबले से बाहर

Wed, 29 Oct 2025 01:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा

सार

भारत के लिए इस मैच में रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह और नीतीश रेड्डी नहीं खेल रहे हैं। 
विज्ञापन
नीतीश रेड्डी - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में पहला टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। सूर्यकुमार ने बताया कि वह इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करना ही पसंद करते। भारत के लिए इस मैच में रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह और नीतीश रेड्डी नहीं खेल रहे हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

मार्श ने जीता 18वां टॉस
मार्श ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 18वां टॉस जीता है और दिलचस्प बात यह है कि इन सभी मैचों में उन्होंने लक्ष्य का बचाव करने का फैसला लिया है। मार्श ने भारत के खिलाफ लगातार चौथा टॉस जीता है। दरअसल, इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी मार्श ने सभी मुकाबलों में टॉस जीता था और अब टी20 सीरीज के पहले मैच में भी वह टॉस जीतने में सफल रहे। 

चोटिल नीतीश पहले तीन मैच का नहीं होंगे हिस्सा
टॉस के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी की चोट पर अपडेट दिया और बताया कि वह पहले तीन टी20 के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। नीतीश को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच के दौरान चोट लगी थी और वह इससे अभी उबर नहीं सके हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति की जांच कर रही है। नीतीश इससे पहले चोट के कारण तीसरे वनडे में भी नहीं खेल सके थे। 

अर्शदीप नहीं बना सके जगह, कुलदीप को मौका
भारत के लिए जहां तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई तो वहीं अर्शदीप सिंह प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना सके। माना जा रहा था कि बुमराह के साथ अर्शदीप दूसरे छोर से जिम्मा संभालेंगे, लेकिन वह इस मैच के लिए एकादश में शामिल नहीं है। भारत इस मैच में हर्षित और बुमराह के रूप में दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के साथ उतरा है, जबकि अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के रूप में टीम में तीन स्पिनर शामिल हैं। वहीं, विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन पहली पसंद रहे और जितेश शर्मा का टीम में आने का इंतजार बढ़ गया है। वहीं, रिंकू सिंह भी एकादश से बाहर हैं।
विज्ञापन

पहले टी20 मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह। 
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जैवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनैमैन, जोश हेजलवुड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें