फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: सैमसन की होगी वापसी, आखिरी मैच में बुमराह को मिलेगा आराम? संभावित प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग

Sat, 08 Nov 2025 08:25 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन

सार

India vs Australia (IND vs AUS) 5th T20 Playing 11 Prediction : सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत पांचवां और आखिरी मुकाबला ब्रिस्बेन में खेलने उतरेगा। यह मैच जीतकर भारत का लक्ष्य सीरीज 3-1 से अपने नाम करने का होगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया बराबरी हासिल करने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 2-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब शनिवार को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत पांचवां और आखिरी मुकाबला ब्रिस्बेन में खेलने उतरेगा। यह मैच जीतकर भारत का लक्ष्य सीरीज 3-1 से अपने नाम करने का होगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया बराबरी हासिल करने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

संजू को मिलेगा मौका? गिल पर रहेंगी नजरें
टीम इंडिया इस मैच में कुछ बदलाव कर सकती है। विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। वह जितेश शर्मा की जगह टीम में आ सकते हैं, जिन्होंने पिछले दो मैचों में क्रमशः 22* और 3 रन बनाए थे। मैच में सबसे ज्यादा नजरें शुभमन गिल और सूर्यकुमार की बल्लेबाजी पर होंगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारत की स्पिन चुनौती का डटकर सामना करना चाहेगा। भारतीय टीम ने पिछले मैच में बेहतर रणनीतिक सूझबूझ दिखाई थी और कैरारा की मुश्किल पिच पर बल्लेबाजों ने अच्छा तालमेल बिठाया था। गिल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी जिससे भारत 14 ओवर में दो विकेट पर 121 रन के स्कोर के साथ मजबूत स्थिति में था। टीम ने हालांकि इसके बाद 15 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिए थे।

उपकप्तान गिल ने सात पारियों से अर्धशतक नहीं लगाया है लेकिन पिछले मैच में 46 रन के साथ उन्होंने ने लय में वापसी का संकेत दिया था। सूर्यकुमार ने सीरीज में कुछ शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में उन्हें संघर्ष करना पड़ा है। अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले कप्तान से और अधिक आजादी के साथ बल्लेबाजी कर  मिसाल कायम करने की उम्मीद होगी।

तिलक पर रहेंगी निगाहें
तिलक वर्मा भी इस सीरीज में अभी तक अपनी लय नहीं पकड़ पाए हैं, उन्होंने अपने पिछले तीन मैचों में 0, 29 और पांच रन बनाए हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा पर भी दबाव होगा क्योंकि पिछले दो मैचों में उन्होंने अनुभवी संजू सैमसन पर तरजीह मिलने के बाद कोई ख़ास प्रभाव नहीं छोड़ा है। अभिषेक शर्मा ने दुनिया के शीर्ष टी20 बल्लेबाज के रूप में अपनी प्रतिष्ठा को बरकरार रखते हुए एक तेज अर्धशतकीय पारी खेली और एक अन्य मैच में टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाई। भारत का निचला क्रम भी प्रभावी रहा है। अक्षर पटेल ने पिछले मैच में 11 गेंदों में नाबाद 21 रनों की पारी खेली थी। सातवें और आठवें नंबर पर हरफनमौला खिलाड़ियों की मौजूदगी ने टीम को मजबूती प्रदान की है।

वरुण, अक्षर और सुंदर पड़े ऑस्ट्रेलिया पर भारी
अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी में एक बार फिर भारत के लिए अपनी उपयोगिता साबित की है, उन्होंने चार विकेट लिए हैं और जसप्रीत बुमराह के साथ नयी गेंद से प्रभावी जोड़ी बनाई है। कुलदीप यादव की अनुपस्थिति के बावजूद वरुण, अक्षर और वाशिंगटन की स्पिन तिकड़ी भारत की एक बड़ी ताकत रही है। शिवम दुबे और वाशिंगटन दोनों ने बल्ले और गेंद से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दुबे की 23 गेंदों में 49 रनों की पारी ने तीसरे टी20 को भारत के पक्ष में मोड़ दिया था वहीं चौथे मैच में वाशिंगटन के तीन रन पर तीन विकेट से भारत ने मुकाबला को जल्दी खत्म करने में सफल रही। दुबे ने इस मैच में भी 22 गेंदों में 18 रन भी बनाए और दो विकेट भी लिए।

ऑस्ट्रेलिया की नजरें सीरीज बराबरी पर
पिछले टी20 मैच में बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों के सामने ऑस्ट्रेलिया की कलई एक बार फिर खुल गयी थी। वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने मिलकर कैरारा ओवल में 10 ओवर से कम में छह विकेट लिए। टीम की बल्लेबाजी कप्तान मिचेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस और टिम डेविड पर काफी हद तक निर्भर रही है। ट्रेविस हेड की अनुपस्थिति ने पिछले मैच में उन्हें काफी खली थी क्योंकि टीम को 168 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए 48 रन से हार का सामना करना पड़ा। हरफनमौला मैथ्यू शॉर्ट हेड की अनुपस्थिति में शीर्ष क्रम में प्रभावित करने का एक मौका गंवा दिया। वह शनिवार को अपनी गलतियों की भरपाई करने के लिए बेताब होंगे।

जोश हेजलवुड के सीरीज से हटने के बाद घरेलू टीम के गेंदबाजी आक्रमण में पैनापन की कमी दिखी है। नाथन एलिस और एडम जम्पा ने ज्यादातर जिम्मेदारी संभाली है, लेकिन चौथे टी20 में बेन ड्वार्शिस को कोई विकेट नहीं मिला। मेजबान टीम आखिरी मैच में महली बियर्डमैन को पदार्पण का मौका देने पर विचार कर सकती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर।
ऑस्ट्रेलिया : मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टॉइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, बेन ड्वार्शुइस
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी इस प्रकार है...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 8 नवंबर यानी शनिवार को खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:15 बजे होगा। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला कहां देख सकेंगे?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर होगी। आप amarujala.com पर इस मैच की लाइव कवरेज पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें