फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Test Live Streaming: अहमदाबाद में भारत के लिए जीत जरूरी, जानें कब-कहां देखें चौथा टेस्ट

Wed, 08 Mar 2023 04:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

India vs Australia (IND vs AUS) 4th Test Live Streaming, Telecast: चार मैच की टेस्ट सीरीज में भारत 2-1 से आगे है, लेकिन अहमदाबाद में भारत के लिए सीरीज जीतना हर हाल में जरूरी है। यह मैच जीतने पर भारत सीरीज जीतने के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना लेगा।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के लिए इस मैच में जीत बेहद जरूरी है। यह मैच जीतने पर भारत सीरीज 3-1 से अपने नाम करेगा और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह भी पक्की कर लेगा। यह मैच हारने पर भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के लिए किस्मत के भरोसे रहेगी। 
विज्ञापन


चार मैच की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले भारत ने आसानी से जीते थे। वहीं, तीसरे मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारतीय टीम चौथा जीतने के लिए सब कुछ झोंकना चाहेगी। आइए जानते हैं तीसरे टेस्ट के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

चेतेश्वर पुजारा - फोटो : BCCI
कब है भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच नौ मार्च यानी गुरुवार से खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : BCCI
कब शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस सुबह नौ बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

रोहित शर्मा और मार्नश लाबुशेन - फोटो : BCCI
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार (Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो टीवी पर आप इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके लिए किसी भी तरह के शुल्क की आवश्यक्ता नहीं होती है। अगर आपके घर में टाटा स्काई का कनेक्शन है तो आप टाटा प्ले एप पर भी यह मैच देख सकते हैं। इसके लिए भी आपको अतिरिक्त शुल्क की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

नाथन लियोन - फोटो : BCCI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलियाः ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें