इस वक्त मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी कर रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी अबतक 4-4 विकेट चटका चुके हैं। अपने पांचवें की तलाश में।
शार्दुल ठाकुर ने अपना चौथा और ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट लिया। लियोन बड़ा शॉट मारना चाहते थे, सीधा मयंक अग्रवाल के हाथ में गेंद दे मारा।
ऑस्ट्रेलिया अब कभी भी अपनी दूसरी पारी घोषित कर सकता है, उसके स्कोरबोर्ड पर भरपूर रन लग चुके हैं। 72 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 274/8 पैट कमिंस (18) और नाथन लियोन (12)
शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर की साझेदारी के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया के चांस इतने अधिक हुए हैं।
67.3 ओवर में मोहम्मद सिराज ने एक रन बनाकर खेल रहे मिचेल स्टार्क का काम तमाम किया। ऑफ स्टंप पर फुल गेंद फेंकी थी, जिसे हवा में मारने के प्रयास में वह सानी द्वारा मिड ऑफ पर लपके गए। ऑस्ट्रेलिया के पास 280 रन की बढ़त 68 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 250/8 पैट कमिंस (6) और नाथन लियोन (3)
ऑस्ट्रेलिया की लीड लगातार बढ़ती जा रही है। 56 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 202/5 टिम पेन (1) और कैमरन ग्रीन (25)
स्टीव स्मिथ और कैमरन ग्रीन के बीच 104 गेंदों में 50 रन की साझेदारी हो चुकी है। यह जो़ड़ी क्रीज पर टिक चुकी है। स्टीव स्मिथ बेखौफ बल्लेबाजी कर रहे हैं। 48 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 173/4 स्टीव स्मिथ (42) और कैमरन ग्रीन (13)
गेंदबाज नटराजन थे। बल्लेबाज कैमरन ग्रीन।
पिछले टेस्ट में डेब्यू करने वाले विल पुकोवस्की इस मैच में चोटिल होकर बाहर है, उन्होंने सिडनी टेस्ट में अर्धशतक भी जमाया था।
स्टीव स्मिथ (12) और कैमरन ग्रीन (2) पर अब अपनी टीम को बचाने का दारोमदार है। 35 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 130/4
मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ की मजबूत जोड़ी क्रीज पर। दोनों खिलाड़ी रनगति को रूकने नहीं देता चाहते। शार्दुल ठाकुर के ओवर में लाबुशेन ने दो चौके लगाए।
बल्ले के बाद शार्दुल ठाकुर गेंद से भी संकटमोचक साबित हो रहे हैं। क्रीज पर जम चुकी कंगारू जोड़ी को तोड़ा। मार्कस हैरिस 38 रन बनाकर ऋषभ पंत द्वारा लपके गए। बढ़त 109 रन हुई। 25 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 89/1 डेविड वार्नर (46)
पिछले कुछ ओवर में रनों की गति में थोड़ी कमी आई है। स्पिन अटैक के सामने बल्लेबाज थोड़े असहज दिख रहे हैं। वार्नर और हैरिस को आउट करना भारत के लिए बेहद जरूरी हो गया है।
नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज सोमवार को टेस्ट मैच का चौथा दिन खेला जाना है। कंगारूओँ ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए थे और इस तरह से उसकी कुल बढ़त 54 रन की हो गई है। स्टंप उखड़ने के समय डेविड वार्नर 20 और मार्कस हैरिस एक रन पर खेल रहे थे।