फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: गाबा में पहली बार लहराया तिरंगा, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज, पीएम मोदी ने दी बधाई

Tue, 19 Jan 2021 01:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:43 PM, 19-Jan-2021

पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई

01:38 PM, 19-Jan-2021

टेस्ट रैंकिग में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा

आईसीसी की नई टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम अब दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसने 117.65 की रेटिंग के साथ ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा है।
 
 

01:35 PM, 19-Jan-2021

BCCI देगी पांच करोड़ का बोनस

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत से गदगद भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 5 करोड़ रुपये के बोनस का ऐलान किया है।

01:11 PM, 19-Jan-2021

भारत तीन विकेट से जीता मैच

गाबा में पहली बार भारत जीता। इस असंभव लक्ष्य को दिलेरी से पाया। ऋषभ पंत ने अपने दम पर जीत तक पहुंचाया।

विज्ञापन
01:06 PM, 19-Jan-2021

बड़ा शॉट मारने की फिराक में शार्दुल ठाकुर आउट

96.4 ओवर में जोश हेजलवुड को पारी का अपना पहला विकेट मिला।

01:01 PM, 19-Jan-2021

चार ओवर में 10 रन चाहिए

शार्दुल ठाकुर नए बल्लेबाज। पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करने वाले ठाकुर अब पंत का साथ देने आए।

12:59 PM, 19-Jan-2021

वाशिंगटन सुंदर क्लीन बोल्ड

निर्णायक समय पर वाशिंगटन सुंदर ने अपना विकेट फेंका। इस शॉट की कोई जरूरत नहीं थी। नाथन लियोन को रिवर्स स्विप मारने के चक्कर में सुंदर क्लीन बोल्ड हुए। अपना पहला टेस्ट खेल रहे इस खिलाड़ी ने 29 गेंद में 22 रन बनाए। इस पारी में दो चौके और एक छक्का भी लगाया।

12:55 PM, 19-Jan-2021

अब पांच ओवर में 15 रन चाहिए

भारतीय टीम गाबा में 32 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हार देने के करीब। ऋषभ पंत 76 और वाशिंगटन सुंदर 21 रन बनाकर धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

12:44 PM, 19-Jan-2021

पिछले दो ओवर में 26 रन आए

भारतीय टीम अब इस टेस्ट मैच को टी-20 फॉर्मेट में खेल रही है। 94 ओवर में स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 304 रन हो चुका है। वाशिंगटन सुंदर और ऋषभ पंत सिर्फ चौके छक्के ही मार रहे हैं।
 

12:39 PM, 19-Jan-2021

48 गेंद में 50 रन चाहिए

12:26 PM, 19-Jan-2021

सुंदर का पहला चौका

पहली पारी के हीरो रहे स्पिनर ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का शानदार चौका। 88.5 ओवर में ऊपर की ओर टॉस की गई बॉल को मिड ऑफ की ओर शानदार पंच। अब 11 ओवर में 55 रन चाहिए। 89 ओवर के बाद 275/5 ऋषभ पंत (58) और वाशिंगटन सुंदर (7)

12:17 PM, 19-Jan-2021

भारत का पांचवां विकेट गिरा

मयंक अग्रवाल 15 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए। ठीक एक गेंद पहले पैट कमिंस ने उनके खिलाफ रिव्यू गंवाया था, लेकिन तुरंत बाद शॉट लगाने के प्रयास में अग्रवाल ने अपना विकेट फेंका। 87 ओवर के बाद 265/5 ऋषभ पंत (57) और वाशिंगटन सुंदर (0)
 

12:14 PM, 19-Jan-2021

जीत की ओर हिंदुस्तान

भारत चार विकेट खोकर 265 रन बना चुका है। 14 ओवर में जीत के लिए 63 रन चाहिए। ऋषभ पंत 57 और मयंक अग्रवाल 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।

12:10 PM, 19-Jan-2021

15 ओवर में 69 रन चाहिए

12:02 PM, 19-Jan-2021

ऋषभ पंत ने अर्धशतक ठोका

100 गेंदों में पंत की फिफ्टी आई। अब भारत की जीत की कहानी इस खब्बू बल्लेबाज के इर्द-गिर्द घूमेगी। बहुत उम्दा पारी। अब 16 ओवर में 74 रन चाहिए। 84 ओवर के बाद 254/4 ऋषभ पंत (50) और मयंक अग्रवाल (5)
 

11:57 AM, 19-Jan-2021

अब 100 बॉल में 80 रन चाहिए, ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट की दरकार

यह टेस्ट मैच किसी फिल्म की रोमांचक कहानी की तरह लग रही है, जहां हर मोड़ पर कुछ नया हो रहा है। कभी भारत हावी दिखता तो अगले ही पल ऑस्ट्रेलिया पलटवार करती। दोनों दलों के लिए तलवार की धार पर यह चौथा और अंतिम टेस्ट

11:49 AM, 19-Jan-2021

मयंक अग्रवाल गेंद अच्छे से मिडिल कर रहे

कमिंस के ओवर से एक विकेट के साथ चार रन भी आए। अब 19 ओवर में 96 रन चाहिए। 81 ओवर के बाद 232/4 ऋषभ पंत (34) और मयंक अग्रवाल (4)

11:44 AM, 19-Jan-2021

भारत का सबसे बड़ा विकेट गिरा, पुजारा आउट

211 गेंद में 56 रन बनाकर पुजारा पेसर पैट कमिंस का शिकार हुए। गेंद तेजी से अंदर आई। जोरदार अपील पर अंपायर ने अंगुली उठा दी। पुजारा ने रिव्यू लिया, लेकिन अंपायर्स कॉल। ऑस्ट्रेलिया की मैच में वापसी। मयंक अग्रवाल अब ऋषभ पंत का साथ देने आए हैं।
 

11:38 AM, 19-Jan-2021

अब 20 ओवर में 101 रन चाहिए

80 ओवर के बाद 228/3 चेतेश्वर पुजारा (56) और ऋषभ पंत (34)

11:34 AM, 19-Jan-2021

दो ओवर बाद नई गेंद मिलने वाली है

यह ऑस्ट्रेलिया का अंतिम अस्त्र हो सकता है। नई गेंद के साथ मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड क्या कर सकते हैं यह हमने एडिलेड में पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में देख ही लिया है।

11:25 AM, 19-Jan-2021

योद्धा की तरह लड़ रहे पुजारा

कभी हेलमेट पर, कभी कोहनी पर, कभी कोहनी, कभी पसलियों तो कभी जांघों पर। पुजारा को शरीर के हर हिस्से में गेंद मारी गई है। बॉडी लाइन गेंदबाजी को डटकर पुजारा खेल रहे हैं, बिना चोट की परवाह किए। इसी जज्बे के लिए वह पहचाने भी जाते हैं।

11:20 AM, 19-Jan-2021

पुजारा के टेस्ट करियर की सबसे धीमी फिफ्टी

11:11 AM, 19-Jan-2021

 भारत को 27 ओवर में 115 रन चाहिए

मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर ऋषभ पंत ने बता दिया है कि वह खुलकर ही खेलेंगे। मयंक अग्रवाल भी तेज गति से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर क्या कर सकते हैं, दोनों ने पहली पारी में बता ही दिया है।

11:04 AM, 19-Jan-2021

ऋषभ पंत के छक्के से भारत 200 रन के पार

71वें ओवर की आखिरी गेंद पर ऋषभ पंत ने कदमों का इस्तेमाल कर
 

10:56 AM, 19-Jan-2021

पेन की घटिया विकेटकीपिंग जारी

ऋषभ पंत स्टंपिंग हो सकते थे, लेकिन पेन ने आसान मौका गंवाया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सिर्फ स्लेजिंग में ही व्यस्त रह गए। पूरी सीरीज में न तो उनके बल्ले से रन निकले और न ही वह बतौर कप्तान/विकेटकीपर प्रभाव छोड़ पाए।
 

10:47 AM, 19-Jan-2021

पांचवें दिन की पिच की दरार पूरी तरह खुल चुकी है

10:32 AM, 19-Jan-2021

आखिरी सत्र का खेल शुरू

10:23 AM, 19-Jan-2021

भारत जीत से 145 रन दूर

आखिरी सेशन का खेल शेष है। मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर खड़ा हुआ है। क्या टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की ओर देख रही है? या फिर ड्रॉ खेलकर सीरीज बराबरी पर छोड़ेगी। इस अंतिम सत्र में कुल 37 ओवर का खेल बाकी है। ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट लेना है। 63 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 183/3 चेतेश्वर पुजारा (43) और ऋषभ पंत (10)

10:15 AM, 19-Jan-2021

टी-सेशन तक का खेल खत्म

10:05 AM, 19-Jan-2021

ऋषभ पंत के बल्ले से पहला चौका

61 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 180/3 चेतेश्वर पुजारा (43) और ऋषभ पंत (7)

09:54 AM, 19-Jan-2021

ऋषभ पंत सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर

अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले ऋषभ पंत ने 58.3 ओवर में दो रन लेते हुए अपने टेस्ट क्रिकेट में हजार रन पूरे किए। अब ऋषभ पंत सबसे कम (27) पारियों में हजार रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी (32), फारुख इंजीनियर (36) और फिर ऋधिमान साहा (37) का नंबर आता है। विदेशी सरजमीं पर ऋषभ का रिकॉर्ड बेहतरीन हैं। वह 2018 में इंग्लैंड में दो शतक और ऑस्ट्रेलिया में एक शतक लगा चुके हैं। मौजूदा सीरीज में भी वह महज तीन रन से शतक से चूके थे। सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में 118 गेंदों में ताबड़तोड़ 97 रन बनाने वाले अगर यह खब्बू बल्लेबाद कुछ देर और क्रीज पर टिक जाता तो ड्रॉ पर छूटा तीसरा टेस्ट भारत की मुट्ठी में होता।

09:46 AM, 19-Jan-2021

रहाणे आउट, तीसरा विकेट गिरा

पैट कमिंस ने भारत को यह करारा झटका दिया। शॉर्ट बॉल थी, जिसे स्लिप्स के ऊपर से रहाणे चौके के लिए खेलना चाहते थे। बल्ले का बाहरी किनारा लगा और पेन ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। 22 गेंद में 24 रन की ठोस पारी का जल्दी अंत। 57 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 167/2 चेतेश्वर पुजारा (37)
 

09:39 AM, 19-Jan-2021

रहाणे का गगनचुंबी छक्का

लगता है भारत यहां से जीत देख रहा है। 56वां ओवर लेकर आए नाथन लियोन की पहली ही गेंद पर कार्यवाहक कप्तान ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का मारा। कदमों का बेहतरीन इस्तेमाल। अब जीत के लिए 165 रन चाहिए। 56 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 163/2 चेतेश्वर पुजारा (34) और अजिंक्य रहाणे (23)
 

09:32 AM, 19-Jan-2021

भारत का स्कोर 150 रन के पार

पुजारा ने 54वें ओवर का अंत करारे चौके के साथ किया, इस तरह भारत का स्कोर 150 रन के पार हो गया। अब जीत 175 रन दूर।

09:16 AM, 19-Jan-2021

नए बल्लेबाज रहाणे के खिलाफ रिव्यू

09:12 AM, 19-Jan-2021

400 विकेट से दो कदम दूर लियोन

नाथन लियोन अपने 300वें मैच में यह कीर्तिमान रचना चाहेंगे।

09:07 AM, 19-Jan-2021
दर्द से कराहते चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ट्विटर @BCCI

पुजारा दर्द से कराह रहे

कई गेंदों को अपनी शरीर पर झेल चुके पुजारा इस बार काफी दर्द में नजर आ रहे हैं। 49वें ओवर की दूसरी गेंद सीधी आकर उनकी अंगुलियों पर लगी। हेजलवुड गेंदबाज थे।
 

09:04 AM, 19-Jan-2021

शतक से चूके शुभमन गिल

नर्वस नाइंटीज का शिकार हुआ यह युवा खिलाड़ी। नाथन लियोन की गेंद पर स्लिप में धरे गए। 91 रन बनाकर आउट हुए। शतक डिजर्व करते थे। बेहतरीन पारी का अंत।
 

09:00 AM, 19-Jan-2021

शुभमन-पुजारा के बीच 100+ साझेदारी

पिछले 2-3 ओवर में पुजारा ने अपना स्ट्राइक रेट बढ़ाया है। शुभमन गिल तो बेखौफ बल्लेबाजी कर ही रहे हैं। अब दबाव पूरी तरह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर।

08:53 AM, 19-Jan-2021

मिचेल स्टार्क के ओवर से 20 रन

46वां ओवर भारत के लिए बड़ी खबर लेकर आया। दोनों खिलाड़ियों ने चौके-छक्के लगाए। शुभमन गिल ने दूसरी गेंद पर छक्का, तीसरी बॉल पर चौका और चौथी (नो बॉल) को भी चार रन के लिए बाउंड्री पार भेजा। तीनों शॉट विश्वस्तरीय थे। आखिरी बॉल पर पुजारा ने भी थर्ड मैन पर कट मारकर बाउंड्री लगाई। भारत को अब जीत के लिए 201 रन चाहिए। 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 127/1 शुभमन गिल (89) और चेतेश्वर पुजारा (23)

08:43 AM, 19-Jan-2021

पुजारा की हाथ में लगी गेंद, मैच रुका

पुजारा लगातार बॉडी लाइन बॉल का सामना कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई पेसर उनके शरीर को निशाना बना रहे हैं। एक तेज-तर्रार शॉर्ट बॉल कोहनी के ऊपर उनकी भुजाओं पर आकर लगी। वह बेहद दर्द में, फिजियो मैदान पर।

08:40 AM, 19-Jan-2021

पुजारा का एक और चौका

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज लगातार शॉर्ट बॉल फेंकने की रणनीति पर काम कर रहा है। गेंदबाज बुरी तरह थक चुके हैं, जिसका पुजारा ने बखूबी फायदा उठाया। ऑफ साइड के ऊपर से बेहतरीन कट। भारत अब भी जीत से 22 रन दूर। 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 106/1 शुभमन गिल (73) और चेतेश्वर पुजारा (19)

08:33 AM, 19-Jan-2021

पुजारा ने 103 गेंद के बाद लगाया पहला चौका

सीरीज में यह तीसरा मौका आया। एडिलेड की पहली पारी में 148 गेंदों में पहला चौका लगाया था। सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 101 गेंद बाद बाउंड्री मारी थी।

08:29 AM, 19-Jan-2021

पुजारा के चौके से भारत के 100 रन

पुजारा का बेहतरीन कट शॉट। इस बार भी गेंदबाज मिचेल स्टार्क ही थे। पुजारा की पारी का पहला चौका। भारत का स्कोर अब तीन अंकों में आया। जीत के लिए अब 58 ओवर में 228 रन चाहिए। 42 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 100/1 शुभमन गिल (73) और चेतेश्वर पुजारा (15)
 

08:21 AM, 19-Jan-2021

बेखौफ बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल

लंच के बाद दूसरे ही ओवर में शुभमन गिल के दो बेहतरीन शॉट। 39.2- शॉर्ट बॉल पर जोरदार पुल शॉट। मिड ऑन पर करारा चौका। मिचले स्टार्क ने दूसरी बॉल भी शॉर्ट ही फेंकी, इस पर भी अच्छा शॉट। गेंद डीप स्क्वैयर तक गई, जिसे बाउंड्री से ठीक पहले दो खिलाड़ियों ने मिलकर जैसे-तैसे रोका। दो रन। ओवर से कुल 8 रन। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 93/1 शुभमन गिल (72) और चेतेश्वर पुजारा (9)

08:12 AM, 19-Jan-2021

लंच के बाद दूसरे सत्र का खेल शुरू

07:52 AM, 19-Jan-2021

पुजारा की परीक्षा ले रहे कंगारू

07:48 AM, 19-Jan-2021

भारत का स्कोर 83/1 है। जीत के लिए 245 रन और चाहिए। आखिरी दिन का पहला सत्र भारतीय टीम के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया ने रोहित शर्मा के रूप में पहला विकेट जरूर झटका, लेकिन फिर शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा के  बीच अर्धशतकीय साझेदारी ने हिंदुस्तान की वापसी करवाई। फिलहाल 117 गेंदों का सामना करते हुए गिल ने 64 रन बनाए तो पुजारा 90 गेंद में 8 रन बनाकर खेल रहे। 

07:40 AM, 19-Jan-2021

लंच तक का खेल खत्म

07:36 AM, 19-Jan-2021

शुभमन गिल का करारा छक्का

मिचेल स्टार्क की बाउंसर को गिल ने अच्छा मजा चखाया। आउट साइड ऑफ स्टंप पर आई इस बॉल को थर्ड मैन के ऊपर बाउंड्री के पार पहुंचाया। सचिन तेंदुलकर के शॉट की याद आ गई। इस छक्के से 63 रन पर पहुंचे शुभमन गिल।
 

07:30 AM, 19-Jan-2021

बाउंसर पर बाउंसर

07:24 AM, 19-Jan-2021

कातिलाना गेंदबाजी कर रहे पैट कमिंस

07:18 AM, 19-Jan-2021

जम चुकी इस साझेदारी को तोड़ने के लिए अब कंगारू बाउंसर्स का प्रयोग शुरू कर चुके हैं। भारतीय बल्लेबाजों को लगातार शॉर्ट बॉल्स फेंकी जा रहीं हैं। 33वें ओवर की पांचवीं गेंद पुजारा के हेलमट पर लगी। मैदान पर फीजियो पहुंच चुके हैं, उनका कनकशन टेस्ट लिया गया और पुजारा ने फिर से बल्लेबाजी शुरू कर दी।
 

07:11 AM, 19-Jan-2021

शुभमन-पुजारा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

07:09 AM, 19-Jan-2021

ऑस्ट्रेलिया में चौथी पारी में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा मेहमान खिलाड़ी

शुभमन गिल ने 21 साल 287 दिन की उम्र में यह फिफ्टी लगाई, उनसे पहले 21 साल 297 दिन की उम्र में दिलीप वेंगसरकर ने पचासा जड़ा था।
 

07:04 AM, 19-Jan-2021

शुभमन गिल की दमदार फिफ्टी

90 गेंदों पर शुभमन के टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक। भारत को इस खिलाड़ी को सहेजने और संवारने की जरूरत। नेचुरल टैलेंट। दमदार शॉट्स से भरी हुई पारी।
 

07:00 AM, 19-Jan-2021

बेहतरीन शॉट से फिफ्टी की ओर बढ़ते शुभमन गिल

06:46 AM, 19-Jan-2021

जेब में लाल रूमाल लेकर खेल रहे गिल

06:37 AM, 19-Jan-2021

बाल-बाल बचे पुजारा

06:29 AM, 19-Jan-2021

21 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 47/1

पुजारा अपने अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और गिल अपने। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही है। शुभमन गिल (35) और चेतेश्वर पुजारा (5) 






 

06:12 AM, 19-Jan-2021

अब स्पिन आक्रमण, नाथन लियोन ने मोर्चा संभाला

06:07 AM, 19-Jan-2021

शुभमन गिल का बेहतरीन कवर ड्राइव

06:00 AM, 19-Jan-2021

पुजारा ने 22 गेंद बाद खोला खाता

05:56 AM, 19-Jan-2021

गेंदबाजी में बदलाव

पहली बार मिचेल स्टार्क आक्रमण पर लगाए गए। क्या वह ऑस्ट्रेलिया को दूसरा विकेट दिला पाएंगे।
 

05:38 AM, 19-Jan-2021

पुजारा नए बल्लेबाज

भारत के लिए इस मैच में ड्रॉ भी किसी जीत से कम नहीं। अपनी बेंच स्ट्रेंथ के साथ खेल रही इस टीम ने अगर ड्रॉ भी खेल लिया तो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास ही रखेगी क्योंकि वह गतविजेता है, इसके लिए जरूरी है कि बल्लेबाज टिक कर खेले. उन्हें आज 98 ओवर बल्लेबाजी करनी है।
 

05:28 AM, 19-Jan-2021

भारत का पहला विकेट गिरा, रोहित शर्मा आउट

21 गेंद में 7 रन बनाकर पारी का अंत। पैट कमिंस की बेहतरीन गेंद, जिसे खेलने के अलावा रोहित शर्मा के पास कोई विकल्प नहीं था। दुनिया का नंबर एक टेस्ट गेंदबाज अपनी लाइन-लैंथ से विकेट चटका रहा। नौ ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 18/1 शुभमन गिल (8)
 

05:15 AM, 19-Jan-2021

हेजलवुड और पैट कमिंस ने संभाला मोर्चा

रोहित शर्मा-शुभमन गिल की जोड़ी को आखिरी दिन के पहले स्पैल में इस पेस जोड़ी का सामना करना है। पांच ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 14/0 रोहित शर्मा (6) और शुभमन गिल (8)
 

04:59 AM, 19-Jan-2021

पांचवें दिन का खेल शुरू

04:54 AM, 19-Jan-2021

IND vs AUS: गाबा में पहली बार लहराया तिरंगा, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज, पीएम मोदी ने दी बधाई

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ब्रिस्बेन में खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट मैच का आज निर्णायक दिन है। 328 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने चौथे दिन स्टंप्स तक बिना किसी नुकसान के चार रन बना लिए थे। मैच में अभी भी तीनों फैसले संभव है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल अपने कल के स्कोर को आगे बढ़ाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें