रहाणे का यह 12वां शतक था। इस दौरान नौ मैच में भारत को जीत मिली तो अन्य तीन मुकाबले ड्रॉ पर छूटे।
भारत को जीत के लिए 13 रन चाहिए था, तब बड़ा शॉट मारने की फिराक में रहाणे ने गेंद हवा में मारी। मिचेल स्टार्क गेंद तक पहुंच तो गए थे, लेकिन लपक नहीं पाए। गेंदबाज नाथन लियोन समेत समूचा ऑस्ट्रेलिया निराश। हालांकि अब काफी देर हो गई।
शुभमन गिल को देख अजिंक्य रहाणे भी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। हेजलवुड की फेंकी पहली शॉर्ट गेंद को जोरदार कट मारकर बाउंड्री के लिए भेजा तो फिर अंतिम बॉल पर भी बाउंड्री लगाई। ओवर से 10 रन। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 52/2 शुभमन गिल (25) और अजिंक्य रहाणे (19)
शुभमन गिल की बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी जारी है। 22 गेंद में 25 रन वाली पारी में अबतक पांच चौके जमा चुके हैं। अजिंक्य रहाणे भी 9 रन में से 8 रन दो चौके से निकाल ला रहे।
टीम इंडिया भले ही दो विकेट गंवा चुकी हो, लेकिन शुभमन गिल ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। स्टार्क के चौथे ओवर में दो करारे चौके मारे। ओवर से कुल 10 रन आए। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर: 33/2 शुभमन गिल (20) और अजिंक्य रहाणे (5)
17, 9, 0, 5 यह टेस्ट मैच की चार पारियों में मयंक अग्रवाल का प्रदर्शन है। खराब फॉर्म शायद उन्हें अगले मैच में रोहित शर्मा के स्थान पर टीम से ही बाहर न कर दे।
पहला ओवर मिचेल स्टार्क कर रहे हैं। सामने मयंक अग्रवाल हैं, जो पहली पारी में खाता भी नहीं खोल पाए थे। दूसरी छोर पर युवा तुर्क शुभमन गिल, जो अपने अर्धशतक से चूक गए थे। पहले ओवर में दोनों ही बल्लेबाजों ने अपना-अपना खाता खोला। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर: 2/0 मयंक अग्रवाल (1) और शुभमन गिल (1)
लंच से ठीक पहले वाले ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने अपना नौवां विकेट खोया इसलिए पहला सेशन आधे घंटे के लिए बढ़ा दिया गया। अगर ऑस्ट्रेलिया अभी ऑलआउट हो जाता है तो सेशन भी खत्म हो जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की लीड 59 रन हुई। 97 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 190/9 मिचेल स्टार्क (9) और जोश हेजलवुड (5)
रवींद्र जडेजा की गेंद पर जोरदार अपील हुई और अंपायर ने मिचेल स्टार्क को LBW करार दिया। बल्लेबाज ने तुरंत डीआरएस की शरण ली। गेंद को लेग स्टंप से बाहर की ओर जाती दिखी। ऑस्ट्रेलिया बच गया।
मोहम्मद सिराज ने ग्रीन (45) का काम तमाम किया। अच्छी लय में नजर आ रहा एकमात्र विशेषज्ञ बल्लेबाज अपनी गलती से आउट हुआ। अर्धशतक की हड़बड़ी साफ देखी जा सकती थी। शॉर्ट बॉल को पुल करने के प्रयास में वह मिड विकेट पर जडेजा द्वारा लपके गए। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 46 रन हुई। 91 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 177/8 मिचेल स्टार्क (5)
कैमरोन ग्रीन ने अभी भी भारत के लिए मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं। ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाज भारतीय स्टार गेंदबाजों को परेशान करने में कामयाब होते दिख रहे हैं। 90 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 172/7 कैमरोन ग्रीन (41) और मिचेल स्टार्क (4)
87 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 169/7 कैमरोन ग्रीन (41) और मिचेल स्टार्क (1)
पैट कमिंस के आउट होने के बाद मिचेल स्टार्क बतौर नए बल्लेबाज क्रीज पर पहुंचे हैं।
ग्रीन-कमिंस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हुई। बेहिचक हर गेंदबाज को दोनों खिलाड़ी खेल रहे हैं। पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा लग रहा। भारत को किसी अद्भुत गेंद से ही इस साझेदारी को तोड़ना होगा। 81 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 149/6 कैमरोन ग्रीन (27) और पैट कमिंस (21)
पैट कमिंस (16) और कैमरोन ग्रीन (23) धीरे-धीरे साझेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं।