फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS 2nd T20 Live Streaming: नागपुर में सीरीज बराबर करने उतरेगा भारत, जानें फ्री में कैसे देखें मैच

Fri, 23 Sep 2022 04:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

India vs Australia (IND vs AUS) 2nd T20 Live Streaming, Telecast: टीम इंडिया सीरीज बराबर करने उतरेगी। उसे पहले मैच में चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम अगर यह मैच नहीं जीतती है तो सीरीज गंवा देगी।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और एरॉन फिंच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर टीम इंडिया शुक्रवार (23 सितंबर) को सीरीज बराबर करने उतरेगी। उसे पहले मैच में चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।  भारतीय टीम अगर यह मैच नहीं जीतती है तो सीरीज गंवा देगी।
विज्ञापन
Trending Videos

नागपुर में भारत के रिकॉर्ड को देखें तो वह पिछले छह साल से यहां टी20 मैच में नहीं हारा है। टीम इंडिया नागपुर में पांचवीं बार टी20 मैच खेलने उतरेगी। वह पिछली बार यहां 10 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी। तब 30 रन से मैच को अपने नाम किया था। नागपुर में अब तक खेले गए चार मैचों में भारतीय टीम को दो में जीत मिली है। वहीं, दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां पहली बार खेलेगी।

आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 23 सितंबर यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।

कहां होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच नागपुर में विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला?
भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देखें मैच?
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस टूर्नामेंट के मैच देख सकते हैं।
विज्ञापन

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलियाई टीम: एरॉन फिंच (कप्तान), कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस, एश्टन एगर, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, केन रिचर्डसन, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, एडम जम्पा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें