फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट आज, कब-कहां और कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग    

Wed, 05 Dec 2018 06:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ind vs aus
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में छह दिसंबर से चार मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मैच एडिलेड में खेला जाएगा। बता दें कि भारत ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 44 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें पांच में जीत, जबकि 28 में हार का समाना करना पड़ा है।

विज्ञापन


ये भी बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टीम इंडिया ने अभी तक कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। गौरतलब है कि इस साल टीम इंडिया को विदेशी सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका को हाथों 1-2 से, जबकि इंग्लैंड के हाथों 1-4 से करारी हार झेलनी पड़ी थी।

इस लिहाज से कप्तान विराट कोहली की अगुआई में यह टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी मायने रखती है। आइए जानते हैं कि कब, कहां और कैसे देखें पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंगः
विज्ञापन

 

पहला टेस्ट कब खेला जाएगा?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 6  दिसंबर 2018 को खेला जाएगा।

पहला टेस्ट कहां है?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवर स्टेडियम में खेला जाएगा।

किस समय शुरू होगा मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा।

किस चैनल में मैच का प्रसारण होगा?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच का प्रसारण सोनी नेटवर्क पर किया जाएगा।

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लाइव पर उपलब्ध होगी। साथ ही https://www.amarujala.com/ पर लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

टीमें इस प्रकार हैंः

भारतः विराट कोहली, मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलियाः मार्कस हैरिस, आरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकोंब, ट्रेविस हेड, टिम पैन, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें