162 रन के लक्ष्य के सामने ऑस्ट्रेलिया निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 150 रन ही बना पाया। इस तरह तीन मैच की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली।
अबतक महंगे साबित हुए मोहम्मद शमी को क्या उनकी पहली सफलता मिल पाएगी?
नटराजन की बेहतरीन यॉर्कर। पहली ही गेंद पर मिचेल स्टार्क की गिल्लियां बिखेरी। ओवर से आठ रन आए और एक सफलता भी। अब आखिरी ओवर में 27 रन चाहिए। 19 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 135/7 सीन एबॉट (8) और मिचेल स्वैप्सन (1)
दीपक चाहर को उनकी पहली सफलता मिली। 20 गेंद में 30 रन बनाकर खेल रहे मोजेस हेनरिक्स LBW हुए। ओवर से विकेट के साथ पांच रन भी आए। अब दो ओवर में 35 रन चाहिए। 18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 127/6 सीन एबॉट (1) और मिचेल स्टार्क (1)
कनकशन सब्स्टीट्यूट युजवेंद्र चहल ने अपने आखिरी ओवर में भी ऑस्ट्रेलिया को झटका दिया। इस तरह मैच में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत हो चुकी है। मैथ्यू वेड (7) चहल का तीसरा शिकार बने। 17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 122/5 मोजेस हेनरिक्स (27)
सुंदर ने अपने आखिरी ओवर में सिर्फ तीन रन दिए। चार ओवर का कोटा 16 रन रन खर्च करते हुए पूरा किया। चार ओवर में 46 रन चाहिए। 16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 116/4 मोजेस हेनरिक्स (25) और मैथ्यू वेड (3)
नटराजन की यह दूसरी सफलता थी। अपने तीसरे ओवर की आखिरी बॉल पर सफलता मिली। ओवर से 9 रन भी आए। सेट ओपनिंग बल्लेबाज शॉर्ट 38 गेंद में 34 रन बनाकर आउट। लॉन्ग ऑन पर हार्दिक पांड्या ने आसान कैच लपका। अब 5 ओवर में 49 रन चाहिए। 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 113/4 मोजेस हेनरिक्स (25)
चहल के तीसरे ओवर में 9 रन आए। तीसरी गेंद पर हेनरिक्स ने चौका मारा। अब छह ओवर में 58 रन चाहिए। 14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 104/3 डार्सी शॉर्ट (32) और मोजेस हेनरिक्स (18)
ओवर से 10 रन आए। शमी बिना किसी सफलता के तीन ओवर में 31 रन दे चुके हैं। अब 42 गेंदों में 67 रन चाहिए। 13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 95/3 डार्सी शॉर्ट (31) और मोजेस हेनरिक्स (11)
सिर्फ छह रन दिए। 12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 85/3 डार्सी शॉर्ट (29) और मोजेस हेनरिक्स (3)
जडेजा के स्थान पर कनकशन सब्सीट्यूट चहल ने बड़ी मछली फांसी। स्टीव स्मिथ को आउट किया। डिप मिड विकेट पर संजू सैमसन ने शानदार कैच लपका। 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 74/2 डार्सी शॉर्ट (23) और ग्लेन मैक्सवेल (2)
विकेट जरूर गिरा, लेकिन रनगति नहीं थमी। दीपक चाहर को पांचवीं गेंद पर स्मिथ ने छक्का मारा। नौ ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 68/1 डार्सी शॉर्ट (22) और स्टीव स्मिथ (9)
दीपक चाहर के दूसरे ओवर की दूसरी बॉल पर मनीष पांडेय ने आरोन फिंच का कैच छोड़ा। अगली ही गेंद पर विराट कोहली ने डार्सी शॉर्ट का आसान कैच टपकाया। दोनों ही अच्छे फील्डर माने जाते हैं। सात ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 53/0 डार्सी शॉर्ट (18) और आरोन फिंच (33)
नटराजन के पहले ओवर से आठ रन आए। पांचवीं गेंद पर फिंच ने चौका मारा। छह ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 53/0 डार्सी शॉर्ट (18) और आरोन फिंच (33)
मोहम्मद शमी फिर महंगे साबित हुए। इस ओवर में 12 रन दिए। दो ओवर में कुल 21 रन दे चुके। पांच ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 45/0 डार्सी शॉर्ट (16) और आरोन फिंच (27)
चौथे ओवर में सात रन आए। चार ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 33/0 डार्सी शॉर्ट (15) और आरोन फिंच (16)
तीसरे ओवर से 10 रन आए। दूसरी और तीसरी बॉल पर शॉर्ट ने दो लगातार चौके मारे। तीन ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 26/0 डार्सी शॉर्ट (14) और आरोन फिंच (10)
वाशिंगटन सुंदर का शानदार ओवर। सिर्फ दो रन दिए। दो ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 14/0 डार्सी शॉर्ट (5) और आरोन फिंच (10)
दीपक चाहर की पिटाई हो गई। एक ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 14/0 डार्सी शॉर्ट (5) और आरोन फिंच (8)
बल्लेबाजी के दौरान जड्डू के हेलमेट पर गेंद लगी थी, अब वह फिल्डिंग करने नहीं आएंगे।
रवींद्र जडेजा ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आज किया। विपरित हालातों में 23 गेंदों में 44 रन बनाए। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 161/7 रवींद्र जडेजा (44)
19वें ओवर में तीन चौके और एक छक्का उड़ाया। हेजलवुड के ओवर से 23 रन आए। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 150/6 रवींद्र जडेजा (34) और वाशिंगटन सुंदर (6)
केएल राहुल, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या के बड़े विकेट लिए। करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
इस ओवर से 12 रन आए। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 127/6 रवींद्र जडेजा (12) और वाशिंगटन सुंदर (6)
हेजलवुड के ओवर से सात रन। अब सिर्फ 24 गेंदों का ही खेल बचा। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 104/5 हार्दिक पांड्या (7) और रवींद्र जडेजा (6)
तीसरे वन-डे जैसी पारी की उम्मीद। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 97/5 हार्दिक पांड्या (3) और रवींद्र जडेजा (3)
लगातार तीन ओवर में तीन विकेट गिरेे। मोजेस हेनरिक्स ने भारत को दूसरा झटका दिया। 40 गेंदों में 51 रन बनाकर केएल राहुल की अच्छी पारी का अंत। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 93/5 हार्दिक पांड्या (1) और रवींद्र जडेजा (1)
मौके को मनीष पांडेय भुना नहीं पाए। एडम जंपा की गेंद पर जोश हेजलवुड ने एक अच्छा लो कैच लपका। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 91/4 केएल राहुल (51) और हार्दिक पांड्या (1)
12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 89/3 केएल राहुल (50) और मनीष पांडेय (2)
37 गेंदों में राहुल ने अपना 12वां टी-20 अर्धशतक पूरा किया। ओवर से 11 रन भी आए। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 86/2 केएल राहुल (50) और संजू सैमसन (23)
भारत के पास अभी मनीष पांडेय, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर सरीखे बल्लेबाज हैं। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 75/2 केएल राहुल (48) और संजू सैमसन (15)
नए बल्लेबाज संजू सैमसन ने स्वैपसन की पहली ही गेंद पर छक्का मारा तो पांचवीं पर पूरी तरह सेट हो चुके राहुल ने चौका लगाया। ओवर से 12 नर आए। नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर 68/2 केएल राहुल (45) और संजू सैमसन (11)
अब दोनों ओर से स्पिन आक्रमण। जंपा के ओवर से बिना किसी बाउंड्री के चार रन आए। आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर 56/2 केएल राहुल (40) और संजू सैमसन (4)
तीसरी गेंद में राहुल के बल्ले से चौका आया तो चौथी बॉल पर केएल का शानदार पुल शॉट। ओवर से 12 रन। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर 42/1 केएल राहुल (31) और विराट कोहली (8)
पांचवें ओवर में फिंच ने कलाई स्पिनर एडम जंपा को गेंद थमाई, लेकिन पहली ही गेंद में केएल राहुल ने चौके से स्वागत किया। ओवर से कुल 9 रन। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर 30/1 केएल राहुल (20) और विराट कोहली (7)
जोश हेजलवुड के दूसरे और पारी के चौथे ओवर से आठ रन आए। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर 21/1 केएल राहुल (11) और विराट कोहली (7)
शिखर धवन एक रन बनाकर क्लीन बोल्ड। मिचेल स्टार्क ने अपने दूसरे और मैच के तीसरे ओवर में ऑस्ट्रेलिया को यह सफलता दिलाई। स्विंग होती फुल लैंथ तेज बॉल पर पूरी तरह चूके गब्बर। तीसरे ओवर में विकेट के साथ सात रन। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 13/1 केएल राहुल (9) और विराट कोहली (1)
दो ओवर के बाद भारत का स्कोर 6/0 केएल राहुल (4) और शिखर धवन (1)
मिचेल स्टार्क के ओवर में चार गेंद डॉट और दो गेंदों में दो डबल आए। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर 4/0 केएल राहुल (4) और शिखर धवन (0)
भारत के लिए आज शिखर धवन और केेएल राहुल पारी की शुरुआत कर रहे हैं।
कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का बुलावा दिया है।