आरोन फिंच की कप्तानी पारी। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने वन-डे करियर का 16वां शतक पूरा किया।
डेविड वार्नर और आरोन फिंच दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। वार्नर की जहां यह 21वीं फिफ्टी थी तो फिंच ने 25वां अर्धशतक पूरा किया। ऑस्ट्रे्लिया का स्कोर: 18 ओवर में 123/0. डेविड वार्नर (58) और आरोन फिंच (55). अब ऑस्ट्रेलिया को 32 ओवर में 131 रन की दरकार
पहला ओवर मोहम्मद शमी लेकर आए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से आरोन फिंच और डेविड वार्नर भारतीय चुनौती का सामना करने के लिए तैयार। एक ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर, बिना किसी नुकसान के 5 रन। डेविड वार्नर (1) और आरोन फिंच (4)
जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर की मौजूदगी वाला भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का इम्तिहान लेने को तैयार है। टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छाप छोड़ने वाले ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने अपनी बेहतरीन फॉर्म को छोटे प्रारूप में भी दोहराना चाहेंगे। भारत पिछले साल मार्च में घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-3 की शिकस्त से सबक लेते हुए दो कलाई के स्पिनरों के साथ नहीं उतरा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले कुलदीप यादव पर भी जिम्मेदारी होगी।
दूसरे विकेट के लिए शिखर धवन और केएल राहुल के बीच 100 रन की साझेदारी पूरी। इस जोड़ी ने 115 गेंदों पर यह पड़ाव पर किया। 13 रन पर रोहित जैसा कीमती विकेट गंवाने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने गजब का आत्मविश्वास दिखाया। भारत का स्कोर: 23 ओवर में 117/1 शिखर धवन (63) केएल राहुल (40)
19वें ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन ने एक रन लेकर अपने एकदिवसीय करियर का 28वां अधर्शतक पूरा किया। भारत का स्कोर: 20 ओवर में 100/1 शिखर धवन (55) केएल राहुल (31)
ओवर से आए सात रन।
17वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने विकेट की तलाश में एडम जांपा की जगह एगर को गेंद थमाई। धवन-राहुल की जोड़ी पिच पर जम चुकी है और बेहतरीन तालमेल के साथ रन बटोर रही है। ओवर में आए छह रन। भारत का स्कोर: 17 ओवर में 86/1 शिखर धवन (45) केएल राहुल (27)
अपनी आतिशी बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले शिखर धवन ने आज बेहद धीमी शुरुआत की। चौथा ओवर कमिंस लेकर आए, जो मेडन रहा। 'गब्बर' 12 गेंदों में महज एक ही रन बना पाए हैं।
भारत का स्कोर: 4 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 13 रन
बेहतरीन फॉर्म में चल रहे युवा बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने इस मैच से अपना वन-डे डेब्यू कर रहे हैं। लाबुशाने ही वह खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पहले पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने बल्ले से जमकर बवाल मचाया था।
भारत: शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, आरोन फिंच (कप्तान), स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशाने, एश्टन टर्नर, एलेक्स कैरी, एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, एडम जांपा
उपकप्तान रोहित शर्मा का एक छोर संभालना तय है जबकि दूसरे ओर से फॉर्म में चल रहे केएल राहुल और शिखर धवन के बीच कड़ी होड़ है। हालांकि कप्तान विराट कोहली ने यह संकेत दिए हैं कि शिखर और राहुल दोनों को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के लिए वह खुद निचले बल्लेबाजी क्रम में उतर सकते हैं। दो मजबूत टीमों के बीच इस होने वाली इस हाईवोल्टेज सीरीज में रोमांच अपने पूरे शिखर पर पहुंच सकता है। अगर मौजूदा फॉर्म को मानक माना जाता है तो राहुल इस दौड़ में धवन को पीछे छोड़ देंगे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया केखिलाफ सीमित ओवरों के क्रिकेट में धवन का रिकॉर्ड शानदार है। दोनों टीमों के बीच वनडे प्रारूप के विश्व कप में पिछले मुकाबले के दौरान धवन ने शतक जड़कर भारत की जीत में भूमिका निभाई थी।
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को बल्ला थमाया है। विराट कोहली ने भी माना कि टॉस जीतकर वो भी पहले गेंदबाजी ही करते।
टॉस अपने निश्चित समय दोपहर 1 बजे होगा। वैस तो वानखेड़े स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल होती है। मुकाबले में बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम कम से कम विपक्षी टीम को 280 रन का लक्ष्य देना चाहेगी।
रैंकिंग
भारत: 02
ऑस्ट्रेलिया: 04