फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई में कंगारू कभी नहीं हारे, विराट कोहली को रहना होगा सावधान

Sun, 17 Sep 2017 11:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
एम ए चिदंबरम स्टेडियम
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैचों की वनडे श्रृंखला का आगाज 17 सितंबर को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में होने जा रहा है। 30 साल लंबे अंतराल बाद चेपक में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होगी। आखिरी बार दोनों इस मैदान पर 1987 में रिलायंस विश्वकप के दौरान  भिड़ी थीं। ऐसे में यह दर्शकों के साथ-साथ खिलाड़ियों के लिए भी बड़ा रोचक अनुभव होने जा रहा है। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए चेपॉक में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन



Trending Videos

IndVsAus: इस वजह से चेन्नई वनडे हार सकती है टीम इंडिया ...

ऑस्ट्रेलियाई टीम
टीम इंडिया ने श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर उसका 5-0 से सूपड़ा साफ कर दिया वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश के साथ टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर भारत पहुंची है। बांग्लादेश और भारत में गुजारे पिछले तकरीबन 20 दिन की वजह से कंगारू टीम ने उपमहाद्वीप की पिचों के साथ तालमेल बिठा लिया है। बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 103 रन से जीत हासिल कर अपने आक्रामक इरादे जाहिर कर दिए हैं। 

IndVsAus: इस वजह से चेन्नई वनडे हार सकती है टीम इंडिया ...

ऑस्ट्रेलिया - फोटो : icc
सीरीज में मुकाबला आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर दूसरे और तीसरे पायदान पर काबिज टीमों के बीच है। विराट सेना के लिए चेन्नई में जीत हासिल करना मुश्किल ही नजर आ रहा है। क्योंकि यह मैदान ऑस्ट्रेलिया के लकी रहा है। भले ही मैदान पर 21 साल बाद उतरेगी लेकिन आंकड़े उसी के पक्ष में परिणाम दिखा रहे हैं। इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं और सभी में उसे जीत हासिल हुई है।

IndVsAus: इस वजह से चेन्नई वनडे हार सकती है टीम इंडिया ...

ऑस्ट्रेलिया - फोटो : GETTY
दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर खेला गया एकलौता मुकाबला कंगारुओं के नाम रहा था। 1987 में रिलायंस विश्वकप के दौरान खेले गए रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 1 रन के अंतर से मात दी थी। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने ज्यौफ मार्श के शानदार शतक(110) की बदौलत 6 विकेट पर 270 का स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछे करने उतरी टीम इंडिया ने  कृष्णामाचारी  श्रीकांत (70) और नवजोत सिंह सिद्धू (73) के शानदार अर्धशतकों के बावदूज जीत से एक रन दूर रह गई थी। 

IndVsAus: इस वजह से चेन्नई वनडे हार सकती है टीम इंडिया ...

Au
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर तीन मुकाबले और खेले। 1987 में ही जिंबाब्वे के खिलाफ हुए मुकाबले में उसे 96 रन से जीत हासिल हुई थी। वहीं 1989 में नेहरु कप के दौरान हुए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 99 रन से मात दी थी। इसके बाद 1996 में वर्ल्ड कप के दौरान न्यूजीलैंड को 6 विकेट से शिकस्त दी थी। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही इस मैदान पर कहर ढाते हैं। चार मैचों में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने 39 विकेट हासिल किए हैं वहीं बल्लेबाजों ने दो शतक भी जड़े हैं।
विज्ञापन

IndVsAus: इस वजह से चेन्नई वनडे हार सकती है टीम इंडिया ...

कोहली और धोनी - फोटो : ndtv
वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम ने चेपॉक में कुल 11 वनडे मैच खेले हैं। इनमें 6 में उसे जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला।भारतीय टीम के मौजूदा खिलाड़ियों में धोनी का बल्ला इस मैदान पर बल्ला खूब चलता है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहे धोनी ने इस मैदान पर  5 मैचों में 107 की औसत से 322 रन बनाए हैं। जिसमें 2 शतक शामिल है। यहां विराट का बल्ला भी चलता है। कोहली ने इस मैदान पर खेले  पांच मैचों में 55.80 की औसत से विराट 279 रन बनाए हैं जिसमें 1 शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने 2 मैचों में 5 विकेट हासिल किए हैं। ये दो खिलाड़ी ऐसे हैं जो चेपॉक में कंगारुओं के 30 से चले आ रहे विजयरथ को रोक सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें