फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और झटका, चोटिल स्टार्क भी हुए सीरीज से बाहर 

Fri, 10 Mar 2017 02:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क
विज्ञापन
चार मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनो टीमें एक- एक मैच की जीत के साथ सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। हालांकि इस सीरीज में कंगारू टीम चोट की समस्या से जूझ रही है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को दूसरे टेस्ट में पैर में चोट लगने की वजह से अगले दो टेस्ट मैच से बाहर बैठा दिया गया है। इस बात की घोषणा ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने शुक्रवार को की ।
विज्ञापन


इस टेस्ट सीरीज में चोटिल होने वाले मिचेल दूसरे ऑस्टेलियाई खिलाड़ी है, इसके पहले ऑलराउंडर मिचेल मार्श कंधे की इंजरी के चलते सीरीज से बाहर हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया ने अभी मिचेल के विकल्प की कोई घोषणा नहीं की, लेकिन मार्श के स्थान पर सीरीज के शेष दो टेस्ट मैच के लिए मार्कस स्टोनिस को बुलाया जा चुका है।
Mitchell Starc ruled out of remaining Tests with foot fracture

Read @ANI_news story https://t.co/sFXBolE4jk pic.twitter.com/n7MF3JCEz8— ANI Digital (@ani_digital) March 10, 2017



गौरतलब है कि दोनो टीमों के बीच अगला टेस्ट मैच 16 मार्च को रांची में खेला जाएगा। लेकिन पैर की चोट के कारण स्टार्क आगामी दो टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मैच में रहा शानदार प्रदर्शन

मिचेल स्टार्क
मिचेल स्टार्क पिछले पूरे सत्र में चोट के कारण से नहीं खेल पाए थे, क्योंकि 2016 में भी स्टार्क पैर में फैक्चर के शिकार थे। बहरहाल स्टार्क ने पिछले दोनों टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी की है। उन्होंने दो मैच में 5 विकेट लिए और पुणे टेस्ट में फिफ्टी भी लगाई थी।

बहरहाल, मिचेल मार्श की चोट के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम में बल्लेबाज के तौर पर अगले टेस्ट मैचों के लिए उस्मान ख्वाजा या ग्लेन मैक्सवेल को चुना जा सकता है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें