फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सैफुल्लाह की कॉन्टैक्ट लिस्ट खंगाल रही एजेंसियां

Fri, 10 Mar 2017 02:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
विज्ञापन
सैफुल्ला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में मारे गए आतंकी सैफुल्ला के मोबाइल की कांटेक्ट लिस्ट में बरेली और संभल के सात नंबरों का खुलासा होने पर खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। इन नंबरों के बारे में तेजी से छानबीन की जा रही है। स्थानीय खुफिया तंत्र का कहना है कि उसे इस बारे में अभी तक कोई इनपुट नहीं मिला। इस बीच गुरुवार को दिन भर एटीएस के  संभल आने की बात चलती रही, लेकिन कहीं  कोई अधिकारी नजर नहीं आया। इतना जरूर पता लगा कि कि देश  और प्रदेश की खुफिया एजेंसियां के अधिकारी और कर्मचारी संभल  के इनपुट पर में सक्रिय हैं। जिले के किसी वरिष्ठ अधिकारी ने अभी एटीएस के आने की पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन


संभल में 2015 में अलकायदा से जुड़े संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। जबकि अलकायदा से जुड़े आठ युवक लंबे समय से लापता हैं। अब गायब लोगों के लोकल कनेक्शन एक बार फिर तलाशे जा रहे हैं। इसलिए आतंकियों के स्थानीय कनेक्शन से  इनकार नहीं किया जा सकता है। देश की खुफिया एजेंसियों की निगाह में संभल पहले से है। सैफउल्ला की कांटेक्ट लिस्ट में बरेली और संभल के सात नंबर ट्रेस होने की जानकारी ने जिले की पुलिस को चौंका दिया है, लेकिन अभी इस बारे में अधिकारी किसी तरह की जानकारी देने से परहेज कर रहे हैं। जबकि एटीएस ने बरेली में डेरा डाल दिया है। उन लोगों को ट्रेस किया जा रहा है, जो सैफउल्ला की कांटेक्ट लिस्ट में हैं।
विज्ञापन

पुराने इनपुट पर नए सिरे से छानबीन

संद‌िग्ध को पकड़ने के ल‌िए मुस्तैद जवान
जिले की पुलिस से खुफिया एजेंसियों से अधिकारियों का कांटेक्ट बना हुआ है पर लखनऊ में सैफल्लाह की मौत के बाद जब एसपी बालेंदु भूषण से पूछा गया, तो उनका कहना था कि अभी कोई इनपुट उन्हें नहीं मिला है। अगर कोई जानकारी शासन से मिलती है, तो उस पर तत्काल छानबीन शुरू हो जाएगी। जिला पुलिस और स्थानीय खुफिया एजेंसियां शासन से प्राप्त इनपुट के आधार पर छानबीन करेंगी। फिलहाल संभल की संवेदनशीलता के साथ मतगणना और होली के त्योहार को लेकर अलर्ट जारी है। पुलिस के साथ पैरामिलिट्री की भी जनपद पर निगरानी है। वाहन चेकिंग और सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग की जा रही है। चंदौसी में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कराई गई जबकि संभल के चंदौसी चौराहा और चौधरी सराय में चेकिंग हुई। 

पुराने इनपुट पर नए सिरे से की जा रही है छानबीन
संभल। जिला पुलिस तथा खुफिया  तंत्र के पास आतंकियों से जुड़ी जो जानकारियां पहले से हैं उसके आधार पर आतंकी नेटवर्क और उनसे जुड़े लोगों की निगरानी की जा रही है। पुलिस और खुफिया तंत्र आतंकी वारदातों में पकड़े गए लोगों के स्थानीय कांटेक्ट पर नजर बनाए हुए हैं। पुराने इनपुट पर नए सिरे से जानकारियां जुटाईं जा रही हैं। 

अहम घटनाक्रम --
17 दिसंबर 2015- आतंकवादी संगठन अलकायदा का इंडिया चीफ बताते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने संभल निवासी मोहम्मद आसिफ को दिल्ली में गिरफ्तार किया। 
01 जुलाई 2016- संभल के मूल निवासी अलकायदा के भारतीय उप महाद्वीप के प्रमुख आसिम उमर का नाम अमेरिका ने आतंकियों की वैश्विक सूची में शामिल किया। वाशिंगटन से जारी हुई सूची में आसिम उमर का नाम आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें