फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी: बायकॉट

Wed, 09 Jan 2013 11:05 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम भले ही पाकिस्तान के खिलाफ वन-डे सीरीज हार गई हो लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ज्योफ्री बायकॉट का मानना है कि आगामी पांच वन-डे मैचों की सीरीज में भारत का पलड़ा इंग्लैंड टीम से भारी है। बायकॉट ने कहा, ‘भारत के पक्ष में पलड़ा 60-40 का है। मैं नही मानता कि भारत उतना मजबूत है जितना वो था।
विज्ञापन


लेकिन वो अभी भी अपने घर में काफी मजबूत है। भारतीय टीम के पास अभी भी काफी अच्छे खिलाड़ी हैं। धोनी शानदार खिलाड़ी हैं और विराट कोहली युवा खिलाड़ियों में से एक हैं। हालांकि इंग्लैंड के पास अभी भी कुछ मौके हैं लेकिन मेरा मानना है कि भारत भी सही रणनीति से आगे बढ़ रहा है।’

बायकॉट ने कहा कि पाकिस्तान से मिली हार से भारत को चिंतित नहीं होना चाहिए क्योंकि वह बदलाव के दौर से गुजर रही है। पूर्व कप्तान ने कहा, ‘मैं युवा अजिंक्य रहाणे को पसंद करता हूं। उनमें उम्मीद दिखती है। मैं जानता हूं कि पाक ने भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ा है। यह खेल का हिस्सा है और अब आगे बढ़ना चाहिए। युवा खिलाड़ियों को मौका दे और अगले वर्ल्ड कप के लिए टीम की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए।’    
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें