फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार देशों की वनडे सीरीज में भारत की एक और जीत

Wed, 25 Sep 2013 05:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चार देशों की एकदिवसीय सीरीज के अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर एक और बड़ी जीत हासिल की है।
विज्ञापन


भारत ने यह मैच 63 गेंद शेष रहते चार विकेट से जीत लिया। 271 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 39.3 ओवर में छह विकेट खोकर 275 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत में सरफराज खान के शानदार 101 रन और रिकी बुई के नाबाद 94 रनों का योगदान है।

विशाखापत्तनम में खेले गए चार देशों की अंडर-19 क्रिकेट टीमों की टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 270 रन बनाए। उसकी ओर से ओपनर क्लाइड फोर्टवीन ने सर्वाधिक 90 रन (15 चौके) बनाए। जबकि लायड ब्रॉउन ने 69 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 47 रन पर ही  तीन गंवा दिए। लेकिन इसके बाद रिकी बुई ने और सरफराज खान ने पांचवें विकेट के लिए 159 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला।

मध्य क्रम में सरफराज ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए महज 66 गेंदों में 17 चौके और एक छक्के के दम पर 101 रनों की शतकीय पारी खेली।

रिकी 94 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाए।

इससे पहले टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में भारतीय अंडर-19 टीम ने जिम्बाब्वे को 148 रनों के विशाल अंतर से हराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें