फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियम और तिलक के अर्द्धशतकों से अंडर-19 टीम ने जिंबाब्वे को 23 रन से हराया

Wed, 15 Jan 2020 09:23 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
priyam garg - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कप्तान प्रियम गर्ग (73) और तिलक वर्मा (73 रिटायर्ड हर्ट, नॉटआउट) के अर्द्धशतकों के बाद कार्तिक त्यागी (3/33) की उम्दा गेंदबाजी से भारतीय अंडर-19 टीम ने विश्व कप के वार्मअप मैच में जिंबाब्वे को 23 रन से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा।

विज्ञापन


भारतीय टीम  प्रियम और तिलक के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 93 रन की साझेदारी के बावजूद दो गेंद शेष रहते 295 रन पर सिमट गया। कुमार कुशाग्र ने 36, अर्थव अंकोलेकर ने नाबाद 31 और रवि बिश्नोई ने 19 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए जिबांब्वे की टीम डेन (81), ल्यूक (66) और मिल्टन (52) की अर्द्धशतकीय पारियों के बावजूद 48.4 ओवर में 271 पर आउट हो गई। सुशांत मिश्रा और रवि ने भी दो-दो विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें