विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल
- फोटो : एएनआई
बांग्लादेश मुद्दे पर भी बोले जायसवाल
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा पर भी जायसवाल ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमने बांग्लादेश सरकार को अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अन्याय और हिंसा के बारे में अपनी चिंताओं से अवगत कराया है। इस तरह की हिंसा और अत्याचार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। हमें उम्मीद है कि बांग्लादेश सरकार इन अपराधों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
साथ ही तीस्ता जल संधि पर जायसवाल ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच 54 नदियां साझा हैं। इन नदियों के जल मुद्दों पर चर्चा करने के लिए दोनों देशों के बीच एक द्विपक्षीय तंत्र है, जिसे संयुक्त नदी आयोग कहा जाता है। उन्होंने कहा कि हम सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं, बशर्ते उन पर परस्पर सहमति हो और समग्र वातावरण इसके लिए अनुकूल हो।
ये भी पढ़ें:- 26/11 Mumbai Attack: 'तहव्वुर को मिले कुकर्माें की सजा, मृत्युदंड से कम मंजूर नहीं', बलिदानी के पिता की मांग
बांग्लादेश को दी गई ट्रांसशिपमेंट सुविधा पर भी बोले जायसवाल
इतना ही नहीं बांग्लादेश को दी गई ट्रांसशिपमेंट सुविधा को वापस लेने पर भी जायसवाल ने बातचीत की। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश को दी गई ट्रांसशिपमेंट सुविधा के कारण हाल के समय में हमारे हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर काफी भीड़ हो गई थी। इसके चलते लॉजिस्टिक्स में देरी और उच्च लागत का सामना करना पड़ रहा था, जिससे हमारे खुद के निर्यात में बाधा आ रही थी और बैकलॉग बढ़ रहा था। इसलिए यह सुविधा 8 अप्रैल, 2025 से वापस ले ली गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस कदम से भारतीय क्षेत्र से होकर नेपाल या भूटान को बांग्लादेश से होने वाले निर्यात पर कोई असर नहीं पड़ेगा।