फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Mega Auction 2022: मेगा ऑक्शन में नहीं शामिल होंगे अंडर-19 टीम के उपकप्तान शेख रसीद, जानें वजह

Mon, 07 Feb 2022 10:17 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने वाले शेख रसीद आईपीएल मेगा ऑक्शन का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इससे वो बिलकुल परेशान नहीं हैं, उन्हें भविष्य में मौके मिलेंगे।
विज्ञापन
शेख रसीद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंडर-19 विश्वकप में भारतीय टीम के उपकप्तान शेख रसीद बेहतरीन फॉर्म में थे। उन्होंने सभी नॉकआउट मैचों में बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी कर भारत की जीत की नीव रखी थी। इसके बाद माना जा रहा था कि आईपीएल मेगा ऑक्शन में यश धुल और रसीद जैसे खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है, लेकिन रसीद मेगा ऑक्शन का हिस्सा नहीं हैं। 12 और 13 फरवरी को होने वाले मेगा ऑक्शन में अंडर-19 टीम के कई खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, लेकिन रसीद इसका हिस्सा नहीं होंगे। 
विज्ञापन


रसीद ने इस पर कहा है कि वो इससे निराश नहीं हैं। उन्होंने कहा "बिल्कुल नहीं," वे कहते हैं। "मुझे अपने मौके मिलेंगे। अगर मैंने इस साल नहीं खेला है तो इसका मतलब यह नहीं है कि यह दुनिया का अंत है। मैं आगे चलकर क्वालीफाई करूंगा।"

मेगा ऑक्शन में क्यों नहीं शामिल होंगे रसीद
आईपीएल की नीलामी में शामिल होने के लिए हर खिलाड़ी को लिस्ट ए या प्रथम श्रेणी का मैच खेलना जरूरी होता है। रसीद ने अब तक लिस्ट ए और प्रथम श्रेणी के मैच नहीं खेले हैं। इस वजह से वो आईपीएल का हिस्सा नहीं बन सकते हैं। हालांकि, अगले साल तक रसीद कई लिस्ट ए और प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके होंगे। ऐसे में आईपीएल 2023 में होने वाली नीलामी में उनका नाम होगा और अगले साल उनके ऊपर बड़ी बोली लगना तय है।
विज्ञापन


नॉकआउट मैचों में कमाल का प्रदर्शन
रशीद ने विश्व कप के तीनों नॉकआउट मैच में क्रीज पर जमकर बल्लेबाजी की। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में कम स्कोर वाले लेकिन दबाव वाले लक्ष्य का पीछा करते हुए 26 रन बनाए, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 94 रनों के साथ भारतीय पारी को संभाला और इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 50 रनों की अहम पारी खेली। तीनों मौकों पर भारत का पहला विकेट जल्दी गिरा था। इसके बाद रसीद ने कमाल की बल्लेबाजी की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें