फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजबान इंग्लैंड अंडर-19 ने भारत अंडर-19 को पांच विकेट से हराया

Sat, 27 Jul 2019 04:32 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अंडर 19 क्रिकेट टीम - फोटो : social Media
विज्ञापन

मेजबान इंग्लैंड अंडर-19 ने शुक्रवार को भारत अंडर-19 को यहां तीन देशों के 50 ओवर के क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत अंडर-19 की ओर से दिव्यांश सक्सेना ने 51 रन बनाए, जबकि सलामी बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 47 रन का योगदान दिया। जिसकी बदौलत भारत की टीम छह विकेट खोकर 256 रन तक पहुंची।

विज्ञापन


जवाब में इंग्लैंड अंडर-19 के बल्लेबाज जैक हेनेस की 104 गेंदों में 89 रन और चार्ल्सवर्थ की 52 रन की पारियों की मदद से मेजबान टीम ने 48.4 ओवर में मैच जीत लिया। भारत के बाएं हाथ के स्पिनर शुभांग हेगड़े ने तीन विकेट चटकाए। भारत अंडर-19 का अगला मैच शनिवार को यहां बांग्लादेश अंडर-19 से होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें