फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्बाब्वे दौरे से हो सकती है गंभीर की वापसी

Thu, 04 Jul 2013 09:28 PM IST
मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर की जिम्बाब्वे दौरे से टीम में एक बार फिर से वापसी हो सकती है।
विज्ञापन


कारण, महेंद्र सिंह धोनी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण सीरीज के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं।

चयनकर्ताओं ने संकेत दिए हैं कि धोनी सहित टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों को आगामी जिम्बाब्वे दौरे में आराम दिया जा सकता है तथा टीम से बाहर चल रहे गंभीर की वापसी हो सकती है।

 24 जुलाई से शुरू होने जा रहे जिम्बाब्वे दौरे में धोनी के टीम में रहने को लेकर स्थिति साफ नहीं है। यदि धोनी को आराम दिया जाता है तो विराट कोहली कार्यवाहक कप्तान बने रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम का चयन शुक्रवार को होगा। चयन में सीनियर ओपनर गंभीर की वापसी की उम्मीद है जिन्हें रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया है।

खराब प्रदर्शन के कारण गंभीर को टीम से बाहर बैठाया गया था।

गंभीर ने अपने करियर में 147 मैचों में 5238 रन बनाए हैं। गंभीर को यदि टीम में लाया जाता है तो मुरली विजय को बाहर बैठना पड़ सकता है।

दूसरी ओर चोटिल इरफन पठान की जगह वेस्टइंडीज दौरे पर शामिल किए गए शमी अहमद और धोनी की जगह रिजर्व खिलाड़ियो में से लिए गए अंबाती रायुडू जिम्बाब्वे दौरे में भी बने रह सकते है।

इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा के भी वापसी करने की संभावना है।

भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज खेलनी है जिसमें पहले तीन मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब तथा आखिरी दो बुलाविया में खेले जाने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें