फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Tour of South Africa: नई तारीखों का एलान, 26 दिसंबर से टेस्ट और 19 जनवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत

Mon, 06 Dec 2021 08:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

India Tour of South Africa: क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने कहा था कि भारत के दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर कोरोना प्रोटोकॉल का सख्त ध्यान रखा जाएगा और कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी। मैच के वेन्यू पर भी कोरोना के खतरे को देखकर फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को इस महीने दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है। टीम इंडिया का यह दौरा कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच होगा। 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। वहीं, वनडे सीरीज 19 जनवरी से खेली जाएंगी। पहले इस सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर से होनी थी, लेकिन इसे नौ दिन टाल दिया गया। 
विज्ञापन


भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर तीन टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस दौरे पर पहले टी-20 सीरीज भी खेली जानी थी, लेकिन कोरोना के खतरे की वजह से अब यह सीरीज अगले साल खेली जाएगी। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने नई तारीखों को सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर शेयर किया।

(भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा) टेस्ट सीरीज की नई तारीख
पहला टेस्ट: 26 से 30 दिसंबर, 2021 (सेंचूरियन)
दूसरा टेस्ट: 3 से 7 जनवरी, 2022 (जोहानिसबर्ग)
तीसरा टेस्ट: 11 से 15 जनवरी, 2022 (केप टाउन)

वनडे सीरीज की नई तारीख
पहला वनडे: 19 जनवरी, 2022 (पार्ल)
दूसरा वनडे: 21 जनवरी, 2022 (पार्ल)
तीसरा वनडे: 23 जनवरी, 2022 (केप टाउन)

ओमिक्रॉन के खतरे की वजह से बदला शेड्यूल
दोनों क्रिकेट बोर्ड पिछले कुछ दिनों से ही इस दौरे के भविष्य को लेकर बातचीत में जुटे थे। ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से कई देशों ने अफ्रीकी देशों से आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स बैन कर दी हैं। साथ ही वहां की यात्रा पर भी प्रतिबंध लगाए हैं।
विज्ञापन


ओमिक्रॉन दुनिया के 35 से ज्यादा देशों तक पहुंच चुका है। भारत में भी अब तक इसके 23 मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद भारत ने दक्षिण अफ्रीकी दौरे को रद्द नहीं किया और अब यह सीरीज 26 दिसंबर से शुरू होगी।  सीरीज के दौरान प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाएगा
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने कहा था कि भारत के दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर कोरोना प्रोटोकॉल का सख्त ध्यान रखा जाएगा और कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी। मैच के वेन्यू पर भी कोरोना के खतरे को देखकर फैसला लिया गया है, ताकि खिलाड़ी खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। इनमें सख्त बायो-बबल बनाए जाएंगे।

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से बिगड़े हालात
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। नवंबर के मध्य में प्रति दिन 200 मामले सामने आ रहे थे, जबकि शुक्रवार को 16 हजार मामले सामने आए। हालांकि, भारत की ए टीम भी फिलहाल दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर है। भारत-ए और दक्षिण अफ्रीका-ए टीमों के बीच तीन मैचों की अन-ऑफिशियल टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। 

अगर बीसीसीआई भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा रद्द कर देता तो क्रिकेट साउथ अफ्रीका को करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता था। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के एक्टिंग सीईओ फोलेत्सी मोसेकी ने दौरा जारी रखने के लिए बीसीसीआई का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें