फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय टेस्ट टीम में बदलाव: गुरनूर बराड़ हुए शामिल, पांचवें वनडे से रहेंगे बाहर; कुलदीप को क्यों किया रिलीज?

Sat, 14 Nov 2026 09:43 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया में बदलाव हुआ है। पुरुष चयन समिति ने गुरनूर बराड़ को टेस्ट टीम में जगह दी है। वहीं, कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
गुरनूर बराड़ - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में बदलाव किया है। पुरुष चयन समिति ने तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को टेस्ट टीम में शामिल किया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 19 नवंबर से वेलिंगटन में खेला जाएगा। दूसरी तरफ, कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को टेस्ट स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

भारत वनडे सीरीज जीतने के करीब
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फिलहाल पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में भारत 2-1 की बढ़त बनाए हुए है। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। भारत अगर ये मैच जीत लेता है तो टी20 के बाद वनडे सीरीज भी अपने नाम कर लेगा। इसके बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। 
 

कुलदीप यादव - फोटो : ANI
बीसीसीआई ने क्या दी जानकारी
पांचवें वनडे मैच से पहले बीसीसीआई ने बताया कि गुरनूर को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं, भारत में घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए कुलदीप को टेस्ट टीम से रिलीज किया गया है। इस बीच, बीसीसीआई ने बताया कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत वेलिंगटन में टेस्ट टीम से जुड़ गए हैं। गुरनूर भी अब टेस्ट टीम के साथ शामिल होंगे और पांचवें वनडे मैच के लिए उपलब्ध नहीं रह पाएंगे। बीसीसीआई ने पांचवें वनडे के लिए गुरनूर की जगह कोई रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है।   

पंत का टीम से जुड़ना राहत की खबर
टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान होंगे। टीम में यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़ भी शामिल हैं। पंत साइड स्ट्रेन से उबर रहे थे और उन्हें बीसीसीआई की मेडिकल टीम से फिटनेस क्लीयरेंस मिल गई थी। उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम और टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन चार दिवसीय मैचों के लिए इंडिया ए टीम में भी चुन लिया गया था। हालांकि, उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर निर्भर था।

पंत को इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहले दो चार दिवसीय मैचों से बाहर कर दिया गया था और फिर उन्हें 7-10 नवंबर के बीच होने वाले तीसरे मुकाबले के समय पर रवाना होना था। हालांकि, उनके रिहैब को बढ़ा दिया गया क्योंकि बीसीसीआई की मेडिकल टीम चाहती थी कि फिटनेस असेसमेंट के हिस्से के रूप में पंत सीओई में थोड़ा और समय बिताएं।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें