फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत दौरे ने हमें काफी कुछ सिखायाः जाइल्स

Tue, 29 Jan 2013 07:23 PM IST
लंदन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही भारत दौरे पर इंग्लैंड ने वन-डे सीरीज 2-3 से गंवा दी हो लेकिन पहली बतौर कोच भारत आए एश्ले जाइल्स का कहना है कि इस दौरे को बुरी त्रासदी नहीं कहा जा सकता है। भारत दौरा सीखने के लिए अच्छा अनुभव है।
विज्ञापन


एंडी फ्लावर से पिछले नवंबर में इंग्लैड की वन-डे टीम की कोचिंग संभालने वाले जाइल्स ने कहा कि इस दौरे में उन्हें कुछ चीजें सीखने को मिली। उन्होंने कहा कि अपेक्षाकृत कम अनुभव वाली टीम के साथ हमने ठीक ठाक खेल दिखाया। हमने भले ही सीरीज नहीं जीती लेकिन हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। यकीनन मैंने बहुत कुछ सीखा और जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ती गई मुझे ज्यादा समझने का मौका मिला। भारत का यह दौरा बहुत ही रोमांचक रहा।

जोसेफ रूट की प्रशांसा करते हुए कोच जाइल्स ने कहा कि उसने टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन के बाद वनडे सीरीज़ में अच्छा खेल दिखाया खासकर चौथे मैच में उसने शानदार 45 गेंदों में 57 रन बनाये और फिर धर्मशाला में 31 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

    
जाइल्स की निगाह में एक और क्रिकेटर का प्रदर्शन बेहतर रहा और वह था केंट का स्पिन गेंदबाज जेम्स ट्रेडवेल जिसने वनडे में 18.18 की औसत से ग्यारह विकेट लिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें